अब घर-घर जाकर कूड़ा एकत्रित करेंगे कर्मचारी
संवाद सहयोगी, हांसी : लंबे समय से लचर सफाई व्यवस्था का दंश झेल रहे हांसी शहर को जल्द ही गंदगी से निज
संवाद सहयोगी, हांसी : लंबे समय से लचर सफाई व्यवस्था का दंश झेल रहे हांसी शहर को जल्द ही गंदगी से निजात मिलने वाली है और शहर के चौराहों व गलियों में बिखरे कचरे व सड़ांध मार रही गंदगी को उठवाने के लिए नगर परिषद ने 70 नई कचरा रेहड़ियां खरीदी गई हैं। करीब ढाई लाख रुपये की लागत से खरीदी गई ये नई कचरा रेहड़ियां जल्द ही शहर के सभी वार्डो में कचरा उठाने के काम में लगा दी जाएंगी। परिषद के कर्मचारी शहर में घर-घर जाकर इन कचरा रेहड़ियों में कचरा एकत्रित करेंगे।
परिषद के अधिकारी राजेंद्र दुआ के अनुसार नगर परिषद ने कुरुक्षेत्र की एक फर्म न्यू भारती इंजीनिय¨रग से 70 नई कचरा रेहड़ियां खरीदी हैं और एक कचरा रेहड़ी पर करीब साढ़े तीन हजार रुपये की लागत आई है। उन्होंने बताया कि सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए परिषद में 117 स्थायी व 59 अस्थायी कर्मचारी कार्यरत हैं और इन कर्मचारियों कचरा रेहड़ियां वितरित कर शहर के सभी 27 वार्डो में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए भेज दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वार्ड में तीन-तीन रेहड़ियां लगाकर गंदगी को दूर किया जाएगा।
गौरतलब है कि शहर के लगभग सभी वार्डो में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं और चौराहों व गलियों में फैली गंदगी के कारण नरकीय जीवन जी रहे लोग कई बार परिषद अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन भी कर चुके हैं। शहर की लचर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए लंबे समय से परिषद अधिकारियों व पार्षदों को लोगों के विरोध का शिकार होना पड़ रहा है। बावजूद इसके शहर के गली-कूचों पर लगे गंदगी के ढेरों का समाधान नहीं हो सका है। आपको बता दें कि नगर परिषद ने शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए डेढ़ साल पहले नये डस्टबिन भी खरीदे थे लेकिन प्लेसर की सुविधा न होने के कारण ये डस्टबिन डेढ़ साल से जंग खा रहे हैं और शहर में सफाई व्यवस्था लगातार बदहाल होती जा रही है। लोगों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए नगर परिषद ने अब घर-घर जाकर कूड़ा एकत्रित करने व गलियों में फैली गंदगी को दूर करने के लिए 70 नई कचरा रेहड़ियों की खरीद की है। परिषद अधिकारियों का दावा है कि इन रेहड़ियों से शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से बहाल हो सकेगी और लोगों को गंदगी से निजात मिलेगी।