शुद्ध मन से करें कथा का श्रवण
जासं, हिसार : गाव मंगाली में श्रीमद्भागवत कथा रविवार से शुरू हुई। यह कथा कृष्ण प्रणामी बाल सेवा आश्र
जासं, हिसार : गाव मंगाली में श्रीमद्भागवत कथा रविवार से शुरू हुई। यह कथा कृष्ण प्रणामी बाल सेवा आश्रम के राजदास की अगुवाई में शुरू हुआ। भागवत कथा से पहले 151 महिलाओं ने स्वामी राजदास के सान्निध्य में कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा श्री श्याम मंदिर से शुरू होकर पूरे गाव से होते हुए वापस कथा स्थल पर पहुची।
कथा में प्रवचन करते हुए स्वामी राजदास ने भजन व प्रवचनों से आए हुए श्रद्धालुओं को धर्मलाभ दिया। उन्होंने कहा कि कथा में आने से पहले अपने मन के मैल को साफ करो। मन में मलीनता नहीं होनी चाहिए, क्योंकि शुद्ध मन से कथा सुनने से ही पुण्य मिलता है। हिदू धर्म के अनुसार हमारी परपंरा है कि हमें गाय की सेवा करनी चाहिए। अगर मन में द्वेष है या फिर हम अपने स्वार्थ की पूर्ति के लिए भगवान की भक्ति करते है तो उस भक्ति का कोई फायदा नहीं मिलता। प्रभु की भक्ति के लिए मनुष्य का मन आइने की तरह साफ होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मनुष्य का प्राणी मात्र के प्रति दया व प्रेम भाव रखने से मानव मात्र का कल्याण होगा। इसलिए हमें धर्म और पुण्य के मार्ग पर चलना चाहिए। श्याम संकीर्तन मंडल के सेवक अशोक कुमार ने बताया कि यह कथा 10 दिसंबर तक जारी रहेगी तथा हर रोज दोपहर दो बजे से पाच बजे तक स्वामी राजदास प्रवचन करेगे।