Move to Jagran APP

अब घर-घर जाकर पूछी जाएंगी पूर्व सैनिकों की समस्याएं

संवाद सहयोगी, हिसार : पूर्व सैनिकों के घर-घर जाकर उनकी समस्याओं को समझकर हल निकाला जाएगा। उनसे बातची

By Edited By: Published: Sun, 25 Sep 2016 01:00 AM (IST)Updated: Sun, 25 Sep 2016 01:00 AM (IST)
अब घर-घर जाकर पूछी जाएंगी पूर्व सैनिकों की समस्याएं

संवाद सहयोगी, हिसार : पूर्व सैनिकों के घर-घर जाकर उनकी समस्याओं को समझकर हल निकाला जाएगा। उनसे बातचीत की जाएगी कि अब उन्हें क्या-क्या समस्याएं आ रही हैं और इसका उपाय क्या है। इसके लिए कैंट से सतत मिलाप कार्यक्रम के तहत शनिवार को नौ जिलों में सेना के जवान ट्रक लेकर रवाना हुए हैं। सेना के जवान पूर्व सैनिकों के पास जाकर उनकी समस्याओं को नोट करेंगे। यह बात कैंट में सतत मिलाप कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेजर कर्नल पीएस वत्स ने कही। इससे पहले वत्स ने पूर्व सैनिकों की समस्याएं भी सुनीं। इस मौके पर उनके अलावा कर्नल मुंढालिया सहित सेना के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों को काफी परेशानी आ रही है। जिसमें पेंशन, मेडिकल, जमीन, कैंटीन, स्वास्थ्य संबंधी सहित अन्य समस्याएं शामिल है। इसके अलावा आर्थिक अधिकारों एवं नई नीतियों से भी अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारे डिवीजन को नौ जिलों की जिम्मेवारी सौंपी गई है। जिसमें पूर्व सैनिकों के बीच आ रही समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

loksabha election banner

बॉक्स

फोटो संख्या :

हरियाणा के नौ जिलों में करीब 2 लाख पूर्व सैनिक व 50 हजार विधवा महिलाएं है। ऐसे में हमारा भी फर्ज बनता है कि उनके बीच आ रही समस्याओं का हल निकाला जाएगा। पूर्व सैनिक भी हमारे परिवार का एक हिस्सा है। उनकी समस्याओं को हल निकाला जाएगा ताकि पूर्व सैनिक अपने आप को अकेला महसूस न करे।

सोमबीर, कर्नल, कैंट

बॉक्स

इन जिलों में होगा कार्यक्रम

सतत मिलाप कार्यक्रम के तहत शनिवार को रोहतक, झज्जर, जींद, भिवानी, रेवाड़ी, फतेहाबाद, सिरसा एवं महेंद्रगढ़ में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम 4 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। जिसमें पूर्व सैनिकों की समस्याओं को ही नहीं उठाया जाएगा, बल्कि समाधान भी किया जाएगा।

बॉक्स

.. सर कई बार तो नमक भी नहीं मिलता

गांव साबरवास से आए रिटायर नायक ने कर्नल मेजर पीएम वत्स से कहा कि सर कई बार तो कैंटीन में पूरा सामान भी नहीं मिलता है। कैंटीन में जब भी सामान लेने आते है तो काफी दिक्कत होती है। कई बार तो नमक भी नहीं मिलता। सर एक ओर कैंटीन भी खुलवा दीजिए, ताकि कोई परेशानी न हो। उस दौरान मेजर कर्नल ने कहा कि कैंटीन में 9 काउंटर बने हुए है, अब 6 ओर काउंटर बढ़ाए जाएंगे ताकि आप लोगों को कोई परेशानी न हो।

बॉक्स

फोटो संख्या : 201 जी

यह एक अच्छा प्रयास है। जिसमें पूर्व सैनिकों की समस्याओं का हल निकाला जाएगा। आज भी पूर्व सैनिकों को पूरी सुविधाएं नहीं मिल रही है। ऐसे में पूर्व सैनिकों की ओर ध्यान देने की जरूरत है।

गुरदयाल सिंह, पूर्व सैनिक

बॉक्स

फोटो संख्या : 201 एच

सतत मिलाप कार्यक्रम के तहत काफी समस्याएं हल होगी। यह एक सराहनीय प्रयास है। ऐसे में हमे पूर्व सैनिकों के बीच आ रही समस्या का हल करने का फर्ज भी बनता है।

कैप्टन अनुप सिंह तंवर

बॉक्स

फोटो संख्या : 201 आई

काफी अच्छा लगा। यहां आकर सभी अधिकारियों से मिले। हमारी समस्याएं सुनी जा रही है। यह सेना ने अच्छा कदम उठाया है।

सुंदर ढिल्लो, पूर्व सैनिक।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.