पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन ने किया प्रदर्शन
फोटो नंबर : 251 जागरण संवाददाता, हिसार हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन ने जिला प्रधा
फोटो नंबर : 251
जागरण संवाददाता, हिसार
हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन ने जिला प्रधान बलवान सिंह कालीरामणा की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने नारेबाजी कर 21 सूत्रीय माग पत्र उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम भेजा।
कालीरामणा व प्रदेश महासचिव ओमप्रकाश गुर्जर ने कहा कि भाजपा सरकार ने चुनावों से पूर्व कर्मचारी संगठनों से कई बड़े वादे किए थे, जिन्हे आज पूरी तरह से भूला दिया गया है। उन्हीं वादों को याद करवाने के लिए कर्मचारी आज सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही कर्मचारियों की मागों को पूरा नहीं किया गया तो आदोलन को और तेज कर दिया जाएगा। रोष प्रदर्शन को बलवान सिंह कालीरामणा, कृष्णलाल गुर्जर, ओमप्रकाश गुर्जर, कमल किशोर, शेर सिंह यादव, ईश्वर पूनिया, जय पुरुषोत्तम, सोहन, नरसिंह बिश्रनेई, नंदलाल अरोड़ा, रमेश शर्मा, सतबीर, सतबीर सुरेलिया, बलवंत योगी, सुभाष चंद्र, सुरजीत, कमल शर्मा, जसवंत सिंह, अशोक कुमार, दलीप सिंह सहित अन्य कर्मचारी नेताओं ने भी संबोधित किया।
बाक्स..
मांगें
- केंद्र के समान वेतनमान व सभी भत्ते लागू करने
- सभी वेतन विसंगतियों को दूर करने
- चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रथम एसीपी एक जनवरी 1995 से 3050 का दिया जाने
- कर्मचारियों को मेडिकल की कैश लेस सुविधा दी जाने
- जन स्वास्थ्य अभियात्रिकी, सिंचाई विभाग तथा भवन व मार्ग विभाग में वर्कचार्ज की सेवा का एसीपी लागू करने
- कर्मचारियों की मृत्यु होने पर पाच लाख रुपए देने
- पीडब्ल्यूडी के तीनों विभागों में वर्कलोड के अनुसार पद स्वीकृत करने व खाली पदों पर शीघ्र भर्ती करने