हमारी सच्ची पहचान आत्मा है : सीमा चारला
जागरण संवाददाता, हिसार गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के डीन स्टूडेंट्स वे
जागरण संवाददाता, हिसार
गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर कार्यालय के सौजन्य से मंगलवार को चौधरी रणबीर सिंह सभागार में 'व्यक्तित्व विकास एवं आध्यात्म' विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान का शुभारभ विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टकेश्वर कुमार ने किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा. अनिल कुमार पुंडीर व डीन स्टूडेट्स वेलफेयर प्रो. हरभजन बंसल उपस्थित रहे।
सावन कृपाल रूहानी मिशन की सीमा चारला ने कहा कि व्यक्तित्व की पहचान इस बात से होती है कि हम जिन्दगी में परेशानियों के बावजूद किस प्रकार सफलता हासिल करते है। हमारी सच्ची पहचान आत्मा है। उन्होंने कहा कि हम योग साधना से अपनी आध्यात्मिक आखें खोल सकते है। मन को शात कर सकते है। उन्होंने कहा कि अगर मनुष्य अपने आप को परमात्मा के हवाले कर दे तो उसकी सभी समस्याओं का समाधान हो जाएगा। हमें अपना नेटवर्क परमसत्य परमात्मा के साथ स्थापित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मनुष्य को संवेदनशील भी होना चाहिए। दुनिया ताकत और दौलत से नहीं, बल्कि मोहब्बत से चलती है। प्रो. हरभजन बंसल ने स्वागत संबोधन किया। डा. आरआर गुलाटी तथा मीरा धमीजा ने भी अपने विचार रखे।