राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर बैठक आयोजित
संवाद सहयोगी, हांसी : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों व सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर 2 सितम्बर को होने वाल
संवाद सहयोगी, हांसी : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों व सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर 2 सितम्बर को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल की तैयारी को लेकर हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर्ज यूनियन की ओर से सब-अर्बन सब डिवीजन प्रधान रणजीत सैनी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए राज्य प्रैस सचिव सुरेंद्र यादव व राज्य सचिव सूबे सिंह कादियान ने कहा कि भाजपा सरकार चुनावों से पहले सभी वर्गो को अच्छे दिनों के सपने दिखाकर सत्ता में आई लेकिन सत्ता में आने के 2 वर्ष बाद भी सभी वर्गो के लोग अपने आप को ठगा महसूस कर रहे है। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारी फ्रेंचाइजी, बैंक रक्षा में एफडीआइ को बढ़ाना, ठेकेदारी प्रथा, सार्वजनिक क्षेत्र को तोड़ने, पुरानी पेंशन नीतिया लागू करवाने, मृतक के आश्रितो को नौकरी मिले आदि मांगों को लेकर बढ़-चढ़ कर भाग लेंगे। सकसं के ब्लॉक सचिव ऋषिकेश ढाडा ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ कर्मचारियो को हड़ताल के लिए प्रेरित करने के लिए सर्व कर्मचारी संघ का राज्य स्तरीय जत्था 30 अगस्त को विश्राम गृह पहुचेगा। इस अवसर पर श्याम पाल यादव, अमरजीत, विजय नागर, पवन कुमार, विनोद परूथी, सुरेन्द्र हुड्डा, विनोद पानू, अमीर चन्द जागड़ा, हसराज, नवीन कुमार आदि उपस्थित थे।