दूसरे राउंड में पुरुष वर्ग में अमित ने विरेंद्र को हराया
संवाद सहयोगी, हिसार : जिला बैडमिंटन संघ द्वारा विद्युत नगर में दूसरे दिन शुक्रवार को जिला बैडमिंटन प
संवाद सहयोगी, हिसार : जिला बैडमिंटन संघ द्वारा विद्युत नगर में दूसरे दिन शुक्रवार को जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता में दूसरे राउंड में पुरुष वर्ग में अमित ने विरेंद्र सिंह को हराया। वहीं सौरव कश्यप ने साहिल, मंदीप ने अजय नेहरा और रवि ने अमन रहेजा को हराया। वहीं अंडर-19 में अनिल ने दक्ष को, साहिल ने मंदीप गुप्ता को, राजीव गोयत ने ध्रुव शर्मा और अंकित ने विजय जाखड़ को हराया। वहीं अंडर-11 में लड़कियों में अंजू ने दीक्षा को हराया। अंडर-13 लड़कियों में कृतिका ने नेहा को और चंचल ने सलोनी को हराया। वहीं अंडर-15 लड़कियों में निष्ठा ने प्रियांशी को, यशिका ने नीरज को, कृतिका ने रीतिका और मोनिका ने चंचल को हराया। वहीं अंडर-17 में निष्ठा ने कृतिका को, पूजा ने रवीना को, मोनिका ने चंचल और यशिका ने नाजदीप को हराया। अंडर-11 में लड़कों में देवव्रत ने आदिश को हराया। वहीं अंडर-13 में आर्यन ने अखिल को और तरूण ने पंकज को हराया। वहीं अंडर-15 में लड़कों के मुकाबले में अंश ने युवराज का और राजीव गोयत ने निखिल को हराया। अंडर-17 लड़कों में राजीव गोयत ने अभिषेक को और यश लोहान ने अंचित को हराया।