पति की शिकायत पर सास के खिलाफ केस दर्ज
जागरण संवाददाता, हिसार : सिविल लाइन थाना पुलिस ने साकेत कालोनी वासी सतीश जोशी की शिकायत पर नहर कालो
जागरण संवाददाता, हिसार : सिविल लाइन थाना पुलिस ने साकेत कालोनी वासी सतीश जोशी की शिकायत पर नहर कालोनी वासी सास खस्ती देवी के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि सतीश की शादी नहर कालोनी वासी रेखा के साथ करीब छह साल पहले हुई थी। शादी के बाद से रेखा की मां उसे परेशान कर रही थी और बार-बार मायके बुला लेती थी। उसे ससुराल भी जाने नहीं देती थी। इस बात से रेखा परेशान थी। आरोप है कि 24 जून को उसकी पत्नी मायके में थी, जहां उक्त परेशानी के चलते खुद को आग लगा ली। वह बुरी तरह झुलस गई, जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान पर इतफाकिया कार्रवाई की थी लेकिन उसके पति की शिकायत पर मृतका की मां के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। सिविल लाइन थाना एसएचओ सतबीर ने बताया कि मामले की जांच कर रहे हैं।