हांसी : विवाहिता से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा
संवाद सहयोगी, हांसी : बोघाराम कॉलोनी निवासी विवाहिता से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने दयाल सिं
By Edited By: Published: Fri, 06 May 2016 01:02 AM (IST)Updated: Fri, 06 May 2016 01:02 AM (IST)
संवाद सहयोगी, हांसी : बोघाराम कॉलोनी निवासी विवाहिता से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने दयाल सिंह कालोनी निवासी एक आरोपी भीरा को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहा उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। दुष्कर्म पीड़िता व उसके परिजन कई दिनों से आरोपियों की गिरफ्तारी की माग कर रही थे और इसी मामले में पीड़िता ने राज्यपाल को इच्छा मृत्यु को लिए पत्र भी लिखा था। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए मानवाधिकार आयोग ने हिसार के पुलिस अधिकारियों से 31 मई तक अपना जवाब भेजने बारे नोटिस जारी किया था। भारी दबाव के चलते पुलिस ने इस मामले में भीरा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें