सिवानी हिसार में हो शामिल, कुलदीप ने सीएम को लिखा पत्र
जागरण संवाददाता, हिसार : काग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं विधायक कुलदीप बिश्नोई ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल ख
जागरण संवाददाता, हिसार : काग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं विधायक कुलदीप बिश्नोई ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को पत्र लिखकर सिवानी उपमंडल को हिसार जिला में शामिल करने की माग की है। मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि वर्तमान में सिवानी उपमंडल भिवानी जिले के अंतर्गत आता है। भिवानी जिला मुख्यालय सिवानी से 72 किलोमीटर की दूरी पर है, जबकि हिसार मात्र 26 किलोमीटर की दूरी पर है। क्षेत्रवासियों को प्रशासनिक कार्यो के लिए 72 किलोमीटर की दूरी तय करके भिवानी जाना पड़ता है। सिवानी से भिवानी के बीच वर्तमान में परिवहन सेवा भी तर्कसंगत नहीं है, जिससे स्थानीय लोगों को भिवानी तक पहुचने में अतिरिक्त समय लगता है। जननायक स्व. भजनलाल ने वर्ष 1991 में सिवानी उपमंडल को हिसार जिले में शामिल किया था और सिवानी वर्ष 1991 से 1996 तक हिसार जिले में ही था। वर्तमान में स्थानीय क्षेत्रवासी, विभिन्न सामाजिक संगठन सिवानी उपमंडल को हिसार में शामिल करने के लिए निरतर धरना, प्रदर्शन के माध्यम से सरकार तक अपनी बात पहुचाने के लिए संघर्ष कर रहे है। उन्होंने मुख्यमंत्री से माग की है कि जनहितों व जनभावनाओं का ध्यान रखते हुए सिवानी को हिसार जिले में शामिल करे, ताकि स्थानीय क्षेत्रवासी लंबी दूरी तय करने की बजाय निकटवर्ती हिसार में ही अपने जिला मुख्यालय से संबंधित कार्य पूरा करवा लें। इससे न केवल क्षेत्रवासियों का समय बचेगा, बल्कि उन्हे हिसार तक आने में कम खर्च भी वहन करना पड़ेगा।