बिजली निगम झुका, 9 को बातचीत के लिए बुलाया
जागरण संवाददाता, हिसार : दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के एमडी अरूण कुमार वर्मा द्वारा अपनाई जा रह
जागरण संवाददाता, हिसार : दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के एमडी अरूण कुमार वर्मा द्वारा अपनाई जा रही एससी-बीसी कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरोध में बुधवार को गुस्सा फूट पड़ा। प्रदेश भर से पहुचे हजारों एससी-बीसी कर्मचारियों ने निगम कार्यालय पर धरना देते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बाद में प्रशासन ने कर्मचारी नेताओं को नौ मई को बातचीत के लिए आमंत्रित किया है। कर्मचारियों ने भी चेतावनी दी कि अगर नौ मई की बातचीत के बाद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं होता है तो उनका आदोलन प्रदेश स्तर पर शुरू कर दिया जाएगा।
हरियाणा पावर कॉरपोरेशन एससी बीसी इप्लाइज यूनियन के बैनर तले आयोजित इस धरना व प्रदर्शन की अध्यक्षता राज्य प्रधान देसराज सरोहा ने कही। वहीं वरिष्ठ उपपप्रधान रामकुमार रगा, प्रदेश महासचिव रामसिंह कटारिया, मुख्य संगठनकर्ता श्योनंद, दलबीर सोढी, रणधीर सिंहमार, रामेश्वर गोलागढ व धर्मवीर सेलवाल आदि कर्मचारी नेताओं ने भी अपने विचार रखे। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि एससी बीसी कर्मचारी हर हालत में अपना जायज हक लेकर रहेगे। प्रदेश महासचिव रामसिंह कटारिया ने कहा कि निगम एमडी जातिगत दुर्भावना से ग्रस्त है और जानबूझ कर अपने पद व शक्तियों का दुरुपयोग करके पदाधिकारियों व एससी बीसी कर्मचारियों का व्यक्तिगत नुकसान किया जा रहा है। राज्य प्रधान देसराज सरोहे ने सरकार द्वारा निगम की 23 सब डिविजनों को निजी हाथों में सौंपे जाने के निर्णय की कड़े शब्दों में निंदा की। नेताओं ने कहा कि एमडी ने एससी बीसी कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया तो उनका आदोलन हिसार से होता हुआ करनाल, पंचकुला, चंडीगढ़ के साथ दिल्ली तक पहुचेगा। इस मौके पर रामजस वर्मा, सूबेसिंह वर्मा, राजेंद्र तंवर और राजबीर चौपड़ा सहित भारी संख्या में एससी बीसी कर्मचारी मौजूद थे।