स्प्रे के प्रभाव से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बेसुध
हिसार : सेक्टर - 2 स्थित बीज फार्म में स्प्रे का छिड़काव करते समय ढंढूर निवासी महेन्द्र बेसुध होकर गि
By Edited By: Published: Sun, 07 Feb 2016 01:00 AM (IST)Updated: Sun, 07 Feb 2016 01:00 AM (IST)
हिसार : सेक्टर - 2 स्थित बीज फार्म में स्प्रे का छिड़काव करते समय ढंढूर निवासी महेन्द्र बेसुध होकर गिर गया। उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक महेन्द्र बीज फार्म में चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी है। शनिवार दोपहर करीब एक बजे वह खेतों में घास नष्ट करने के लिए स्प्रे का छिड़काव कर रहा था। इस दौरान वह स्प्रे के प्रभाव में आ गया और बेसुध होकर गिर गया। यह देख अन्य कर्मचारियों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवा दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें