रोबिन घनघस का राष्ट्रीय कबड्डी टीम के लिए चयन
संवाद सहयोगी, बरवाला : शहर के दिनेश मेमोरियल हरियाणा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के दसवीं कक्षा के छात्र व
संवाद सहयोगी, बरवाला : शहर के दिनेश मेमोरियल हरियाणा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के दसवीं कक्षा के छात्र व कबडडी के उदीयमान खिलाड़ी गाव बधावड़ निवासी रोबिन घनघस का हरियाणा राज्य सर्कल कबडडी टीम अंडर-17 में चयन हुआ है। इस चयनित कबडडी खिलाड़ी रोबिन घनघस का स्कूल में पहुंचने पर स्कूल स्टाफ द्वारा बड़ी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। उसकी उपलब्धि पर स्कूल के प्राचार्य गीत कुमार व स्कूल डायरेक्टर अनिल रापड़िया समेत समस्त स्टाफ सदस्यों ने उसकी कड़ी मेहनत, परिश्रम व बढि़या खेल कौशल की सराहना की और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रोबिन की इस उपलब्धि पर ताऊ डा.बलवान सिंह घनघस व अन्य परिजनों व ग्रामीणों ने भी प्रसन्नता जाहिर की है। इस कबडडी चैम्पियनशिप में हरियाणा की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त करके रजत पदक हासिल किया था। रजत पदक प्राप्त हरियाणा की कबडडी टीम में कबडडी खिलाड़ी रोबिन घनघस शामिल था।