कर्मचारी यूनियन की हिसार ब्लॉक प्रधान बनी संतोष देवी
जासं, हिसार : हरियाणा राज्य चतुर्थ श्रेणी सरकारी कर्मचारी यूनियन के ब्लॉक हिसार का त्रिवार्षिक प्रति
जासं, हिसार : हरियाणा राज्य चतुर्थ श्रेणी सरकारी कर्मचारी यूनियन के ब्लॉक हिसार का त्रिवार्षिक प्रतिनिधि सम्मेलन रविवार को क्रांतिमान पार्क में संपन्न हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता जिला प्रधान मोहनलाल ने की। सम्मेलन का संचालन जिला सचिव रामफल शिकारपुर ने किया। संघ के ब्लॉक सचिव अशोक सैनी ने बताया कि विभिन्न मांगों को लेकर आगामी 22 नवंबर को सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर करनाल में ललकार रैली होगी। जिसमें चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बढ़चढ़ कर भाग लेंगे। सम्मेलन के अंतिम सत्र में चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में आए ब्लॉक सचिव अशोक सैनी की देखरेख में आगामी तीन वर्षाें के लिए ब्लॉक कमेटी का गठन किया गया। जिसमें संतोष देवी प्रधान, कृष्ण कुमार सचिव, रमेश कुमार कोषाध्यक्ष, इमरती वरिष्ठ उपप्रधान व सीमा देवी को उपप्रधान चुना गया।