दलपत रिटायर्ड कर्मचारी संघ के प्रधान निर्वाचित
जासं, हिसार : रिटायर्ड कर्मचारी संघ के ब्लॉक दो के चुनाव पर सम्मेलन किया गया। जवाहर नगर स्थित संघ का
By Edited By: Published: Sun, 04 Oct 2015 10:41 PM (IST)Updated: Sun, 04 Oct 2015 10:41 PM (IST)
जासं, हिसार : रिटायर्ड कर्मचारी संघ के ब्लॉक दो के चुनाव पर सम्मेलन किया गया। जवाहर नगर स्थित संघ कार्यालय में चुनाव संघ के राज्य प्रधान आरसी जग्गा व जिला प्रधान मदनलाल मुंजाल की देखरेख में किए गए। इसमें सर्वसम्मति से मा. दलपत राय खारिया को प्रधान, रिसाल सिंह आजाद नगर को वरिष्ठ उपप्रधान, हरि सिंह मात्रश्याम व ओमप्रकाश किरतान को उपप्रधान, करतार सिंह मंगाली को सचिव, रामकुमार हिदवान को सहसचिव, उमेद सिंह सुंडावास को संगठन सचिव, बलबीर सिंह आजाद नगर को वित्त सचिव व रणधीर सिंह बामल आजाद नगर को मुख्य सलाहकार चुना गया। सम्मेलन में जिला सचिव श्योचंदराम घोड़ेला, ब्लॉक-प्रथम के सचिव ओमप्रकाश सैनी, प्रधान रण सिंह श्योराण व मा. दलीप सिंह आदि भी उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें