उकलाना से बेटे सहित महिला लापता
संवाद सहयोगी, उकलाना: उकलाना से रहस्यमय परिस्थिति में एक महिला अपने बेटे सहित लापता हो गई। पुलिस ने
By Edited By: Published: Wed, 02 Sep 2015 06:51 PM (IST)Updated: Wed, 02 Sep 2015 06:51 PM (IST)
संवाद सहयोगी, उकलाना: उकलाना से रहस्यमय परिस्थिति में एक महिला अपने बेटे सहित लापता हो गई। पुलिस ने लापता महिला के पिता की शिकायत पर केस दर्ज किया है।
उकलाना थाना प्रभारी मंदीप सागवान ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में उकलाना मंडी निवासी सुभाष चंद्र ने कहा कि उसकी 30 वर्षीय पुत्री डिम्पल अपने 8 वर्षीय पुत्र आयुष के साथ 30 अगस्त को घर से गई थी लेकिन उसके बाद उसका कोई अता पता नहीं लगा। एसएचओ मंदीप सागवान ने बताया कि पुलिस ने सुभाष चंद्र की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया कर है तथा जाच शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें