कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी किया झाडू़ प्रदर्शन
संवाद सहयोगी, हिसार : अपनी मागों के समर्थन में नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी निगम कार
संवाद सहयोगी, हिसार : अपनी मागों के समर्थन में नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी निगम कार्यालय से लेकर पारिजात चौक तक झाड़ू प्रदर्शन किया। नगर पालिका कर्मचारी संघ द्वारा किए गए इस प्रदर्शन में सैकड़ों कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रदर्शन की अध्यक्षता वरिष्ठ प्रधान सुरेश कुमार बिढलान ने की।
इस अवसर सचिव राजेश कुमार बागड़ी ने कहा कि निगम प्रशासन मनमानी कर रहा है और कर्मचारियों की मागों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कर्मचारियों की मागों रखते हुए उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मुख्य मागों में सभी नगर निगम, नगरपालिका व नगर परिषद में कम्प्यूटर आपरेटर, क्लर्क, सैनेटरी इंस्पेक्टर व चतुर्थ श्रेणी के कर्मियों की पोस्ट खाली पड़ी है, उन्हे जल्द से जल्द स्थायी तौर पर भरा जाए, सभी कच्चे व अनुबंध आधार पर काम कर रहे सभी कर्मचारियों को पक्का किया जाए, रिटायरमेंट कर्मचारियों को अन्य विभागों के कर्मचारियों की तरह सुविधाएं दी जाए आदि शामिल है जिन्हे निगम प्रशासन द्वारा लंबे समय से पूरा नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रशासन ने उनकी मागों को पूरा नहीं किया तो कर्मचारी प्रदर्शन को और तेज कर देंगे। प्रदर्शन में मुख्य रूप से इकाई प्रधान अशेाक कुमार बोहत, जिला प्रधान नरेश कागड़ा, जिला सचिव दयाराम बोहत, सह सचिव मंगू राम, उपप्रधान सुनील कागड़ा, प्रेस सचिव सत्यवान भट्टी, सुरेन्द्र राणा, रामकिशन राणा, कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार, बबलू टाक, रामकिशन तोशामड़, सेवा, सरजमुखी व उर्मिला आदि सहित भारी संख्या कर्मचारी ने भाग लिया।