गुजवि कर्मचारी लेंगे हड़ताल में भाग
जागरण संवाददाता, हिसार : गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गैर-शिक्षक कर्मचारी क
By Edited By: Published: Sat, 29 Aug 2015 02:45 AM (IST)Updated: Sat, 29 Aug 2015 02:45 AM (IST)
जागरण संवाददाता, हिसार : गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गैर-शिक्षक कर्मचारी कल्याण संघ की बैठक प्रधान राजबीर सिंह मलिक की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सभी नवनियुक्त कार्यकारिणी सदस्यों को आमंत्रित किया गया। बैठक में आल-इण्डिया यूनिवर्सिटी फैडरेशन के आह्वान पर दो सितम्बर होने वाली हड़ताल को सफल बनाने बारे चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रधान राजबीर सिंह मलिक, उपप्रधान सतीश शर्मा, महासचिव विनोद वर्मा, सचिव आनन्द, सहसचिव बारूराम, कोषाध्यक्ष महाबीर सिंह तथा कार्यकारिणी सदस्य सोनिया, ममता गोयल, ललिता, राजेन्द्र ओमबीर, सतबीर सिंह, राकेश, नीरज इत्यादि सदस्य उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें