पर्यावरण प्रदूषण को केवल पौधरोपण से ही रोका जा सकता है: बरड़
संवाद सहयोगी, उकलाना: सुरेवाला स्थित नई अनाज मंडी में भारत विकास परिषद की उकलाना शाखा ने पौधरोपण करक
संवाद सहयोगी, उकलाना: सुरेवाला स्थित नई अनाज मंडी में भारत विकास परिषद की उकलाना शाखा ने पौधरोपण करके वन महोत्सव धूमधाम से मनाया। इस मौके पर अनाज मंडी में 51 पौधे रोपित किए गए तथा उनकी सुरक्षा के लिए लोहे के ट्री गार्ड भी लगाए गए। पौधरोपण अभियान का शुभारभ भाविप प्रधान निहाल ¨सह बरड़ ने पौधा रोपित करके किया। बरड़ ने कहा कि आज हमारा वातावरण लगातार प्रदूषित होता जा रहा है और अनेक प्रकार की बीमारिया फैलती जा रही है। उन्होंने कहा कि पौधरोपण से एक ओर जहा हमारा वातावरण शुद्ध रहेगा वहीं दूसरी ओर हमें आर्थिक रूप से भी लाभ होगा। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वे अपने आस-पास के खाली पड़े स्थानों पर पौधे लगाएं तथा अन्य लोगों को भी पौधरोपण करने के प्रति प्रेरित करे। इस अवसर संजय गुप्ता, डा. नीरज गर्ग, विजय जैन, विनोद गोयल, राजीव मितल, अजय गर्ग, महेद्र दहमनिया, रमेश गुप्ता, पुण्यकीर्ति शर्मा आदि उपस्थित थे।