सिविल अस्पताल में पंखे व कूलर करवाए ठीक
जागरण संवाददाता, हिसार : दैनिक जागरण में खबर प्रकाशित होने के बाद सिविल अस्पताल के जच्चा-वार्ड मे
जागरण संवाददाता, हिसार :
दैनिक जागरण में खबर प्रकाशित होने के बाद सिविल अस्पताल के जच्चा-वार्ड में बंद पंखे व कूलर को ठीक करवा दिया गया है। बकायदा, पीएमओ व सीएमओ ने वार्डो का दौरा करके स्थिति का जायजा लिया। ऐसे में वार्ड में भर्ती मरीजों ने बताया कि पंखे व कूलर चलने से राहत मिली है। यह बंद थे, जिस कारण घर से टेबल फैन साथ लाना पड़ता था। हर किसी से गुहार लगाई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब जागरण में समाचार प्रकाशित होने के बाद अस्पताल प्रबंधन हरकत में आया और सुध लेते हुए पंखे व कूलर ठीक करवाए हैं।
बता दें कि अस्पताल के कई वार्डो में पंखे व कूलर खराब है। किन्हीं वार्डो में पंखे तक नहीं है और कूलर धूल फांक रहे हैं। इस कारण तीमारदारों को घर से टेबल फैन साथ लाना पड़ता है। शुक्रवार को दैनिक जागरण में मामले संबंधित समाचार प्रमुखता से प्रकाशित हुआ तो अस्पताल प्रबंधन ने संज्ञान लेकर समस्या को दूर किया।