प्रॉपर्टी टैक्स बिल वितरण हुआ नहीं, टैक्स का जमा होना जारी
जागरण संवाददाता, हिसार : नगर निगम प्रशासन के लिए आमजन से प्रोपर्टी टैक्स वसूलना मुश्किल साबित नहीं ह
जागरण संवाददाता, हिसार : नगर निगम प्रशासन के लिए आमजन से प्रोपर्टी टैक्स वसूलना मुश्किल साबित नहीं होगा। ऐसा इसलिए कि लोगों ने स्वयं जागरूक नागरिक का परिचय देते हुए नये सत्र का प्रोपर्टी टैक्स भरना शुरू कर दिया है। अप्रैल माह में प्रोपर्टी टैक्स 21 लाख 4992 रुपये जमा हुआ है।
बता दें कि वर्ष 2015-16 सत्र शुरू हो चुका है। इसके साथ ही निगम प्रशासन ने प्रॉपर्टी टैक्स सर्वे खत्म होते ही बिल बांटने की तैयारी कर ली है। इससे पहले ही अप्रैल माह में 3 लाख 83 हजार 118 रुपये जमा हुआ है। इसी माह में जनता द्वारा पिछला बकाया प्रोपर्टी टैक्स करीब 17 लाख, 27 हजार 874 रुपये जमा करवाया गया है। इसके साथ ही फायर टैक्स करीब 1 लाख 62 हजार 923 रुपये जमा हुआ है।
जनवरी से अप्रैल तक टैक्स
माह कुल टैक्स
जनवरी 5,76,986
फरवरी 6,65,158
मार्च 52,50,669
अप्रैल 3,77,915 रुपये।
(इसमें प्रोपर्टी और फायर टैक्स शामिल है।)
जनता भरे टैक्स : सचिव
नगर निगम सचिव विरेंद्र सिंह का कहना है कि जनता समय पर अपना टैक्स भरे। इस टैक्स से जमा होने वाली पूंजी शहर के विकास पर खर्च की जाती है। इसलिए अपना-अपना टैक्स निगम से पता करके जमा करवाना शुरू कर दें। वहीं, आमजन को जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्रों के लिए सामान्य अस्पताल से नगर निगम के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। बहुत जल्द एक ही जगह, एक विशेष दिन प्रमाण-पत्र बनवाने का काम शुरू करवा देंगे। इसके लिए संभव हुआ तो टोकन सिस्टम की तर्ज पर काम शुरू करेंगे। लेखा शाखा विभाग से किसी प्रकार की फाइल गुम होने की रिपोर्ट उन्हें नहीं मिली है। अभी तक शाखा के ताला तोड़ने की पुष्टि नहीं हुई है।
----
जनता को नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर
हिसार। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्रों के लिए जनता को सामान्य अस्पताल से लेकर नगर निगम के चक्कर काटने पड़ते हैं। इसके बावजूद उनका काम नहीं बनता। कभी अधिकारी नहीं मिलते तो कभी विभाग बंद पहुंच जाता है। यहां तक कि अधिकारी लोगों को 15 दिन से लेकर एक माह बाद प्रमाण-पत्र आकर ले जाने के लिए समय निर्धारित करने लगे हैं। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। ऐसे में निगम प्रशासन एक ही जगह एक विशेष दिन प्रमाण-पत्र बनवाने की व्यवस्था करने जा रहा है। जनता को चक्कर न काटने पड़े और उन्हें सुविधा मिल जाए इसके लिए यह कदम उठाए जाएंगे।
----
जाओ पहले मालिक से टैक्स भरवाओ
नगर निगम में एक व्यक्ति प्रमाण-पत्र बनवाने आया। इस दौरान वह हेड क्लर्क के पास चला गया। व्यक्ति को जवाब मिला कि अपने मकान मालिक को कहे कि पहले प्रोपर्टी टैक्स भरे, फिर उसे साथ लेकर आए, तब प्रमाण-पत्र पर साइन होंगे और आगामी कार्यवाही करेंगे। उस प्रमाण-पत्र की फाइल पर पार्षद तक ने मोहर लगाकर सत्यापित की हुई थी। उसके बावजूद निगम कर्मचारी जनता को बेवजह परेशान करते हैं।