Move to Jagran APP

रोहतक की बेटी ने मुंबई मेंजीता सोना

जागरण संवाददाता, रोहतक : गांव कबूलपुर निवासी प्रतिमा डागर ने मुंबई में हुई 52वीं राष्ट्रीय रोलर स्पो

By Edited By: Published: Mon, 26 Jan 2015 01:08 AM (IST)Updated: Mon, 26 Jan 2015 01:08 AM (IST)
रोहतक की बेटी ने मुंबई मेंजीता सोना

जागरण संवाददाता, रोहतक : गांव कबूलपुर निवासी प्रतिमा डागर ने मुंबई में हुई 52वीं राष्ट्रीय रोलर स्पो‌र्ट्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया है। प्रतिमा डागर अब साउथ कोरिया में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के भारतीय टीम की तरफ से खेलेगी। प्रतिमा के स्वर्ण पदक जीतने पर उसके परिजनों में खुशी का माहौल है। प्रतिमा का रोहतक में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया जाएगा।

loksabha election banner

मुंबई में 20 से 25 जनवरी तक हुई 52वीं राष्ट्रीय रोलर स्पो‌र्ट्स प्रतियोगिता में रोहतक की 21 वर्षीय प्रतिमा डागर ने भी भाग लिया था। इसमें प्रतिमा ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। प्रतिमा ने बताया कि 10 से 18 जनवरी तक भूपेंद्र गट्टा के नेतृत्व में पंचकूला में कैंप का आयोजन किया गया था। इस कैंप में उसने काफी मेहनत की थी। इसी अभ्यास के बलबूते और मेहनत से उसने मुंबई में इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया है। प्रतिमा की मां निर्मला डागर व पिता रमेश डागर का कहना है कि हमें अपनी बेटी पर गर्व है। प्रतिमा अब तक कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिमा में रोहतक का नाम रोशन कर चुकी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.