रेलगाड़ी के नीचे आने से युवक की मौत
संवाद सहयोगी, हिसार : चिड़ौद के पास रेलगाड़ी के नीचे आने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहच
संवाद सहयोगी, हिसार : चिड़ौद के पास रेलगाड़ी के नीचे आने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हुई है। सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
जीआरपी बलवीर सिंह ने बताया कि मृतक भूरी रंग की जाकेट, कबूतरी रंग की कमीज, स्लेटी पैंट, सफेद बनियान और कबूतरी अंडरवियर पहने हुआ है। इसके अलावा मृतक के दाहिने हाथ पर अंग्रेजी में एसएसबी लिखा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर रामफल ने बताया कि मृतक की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की गई है। अभी तक जानकारी नहीं मिल पाई है।
दूसरे ओर बीते शुक्रवार को यार्ड में इंजन के नीचे कट कर आत्महत्या करने वाले युवक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। रेलवे पुलिस ने 48 घंटे शव रखने के बाद अंतिम संस्कार करवा दिया है। मृतक की पहचान के लिए उसके कपड़े रखे गए हैं। मृतक के दायें हाथ पर संजय तथा दूसरे हाथ पर टैटू छपा हुआ था। पुलिस युवक के शिनाख्त का प्रयास कर रही है।