Move to Jagran APP

लड़कियों की जूडो में हिसार बना उपविजेता

फोटो संख्या : 202 संवाद सहयोगी, हिसार: हरियाणा राज्य जूनियर यूथ जूडो चैंपियनशिप में बालक वर्ग म

By Edited By: Published: Fri, 28 Nov 2014 12:58 AM (IST)Updated: Fri, 28 Nov 2014 12:58 AM (IST)
लड़कियों की जूडो में हिसार बना उपविजेता

फोटो संख्या : 202

loksabha election banner

संवाद सहयोगी, हिसार:

हरियाणा राज्य जूनियर यूथ जूडो चैंपियनशिप में बालक वर्ग में रोहतक ने खिताब जीत लिया है। गुड़गांव में संपन्न हुई प्रतियोगिता में सोनीपत उपविजेता और हिसार तीसरे स्थान पर रहा।

लड़कियों के वर्ग में शाह सतनाम सिरसा ने चैंपियनशिप जीती जबकि हिसार उपविजेता रहा। हिसार की ओर से मोनिका ने 48 किलोग्राम, सोनिका ने 52 किलोग्राम, प्रदीप ने 55 किलोग्राम, अनिल ने 60 किलोग्राम तथा प्रवीण ने 81 किलोग्राम में स्वर्ण पदक जीता है।

60 किलोग्राम में हिसार का अमित प्रथम, कुरुक्षेत्र का नितिन द्वितीय, पानीपत का नरेश व रोहतक का अंकुश तीसरे स्थान पर रहा। 66 किलोग्राम में शाह सतनाम का अमित प्रथम, सोनीपत का यशपाल द्वितीय और हिसार का सोनू व फतेहाबाद का पंवार तृतीय स्थान पर रहा। 73 किलोग्राम में सिरसा का दिवेश प्रथम, हिसार का रोहित द्वितीय और रोहतक का आशीष व पानीपत का प्रदीप तीसरे स्थान पर रहा। लड़कों के जूनियर वर्ग के 55 किलोग्राम भार वर्ग में हिसार का प्रदीप प्रथम स्थान पर रहा। 66 किलोग्राम भार वर्ग में रोहतक का जतिन प्रथम, सोनीपत का दीपक द्वितीय और हिसार का शुभम तीसरे स्थान पर रहा। 73 किलोग्राम में महेद्रगढ़ का मनोज यादव प्रथम, हिसार का दीपक द्वितीय और रोहतक का विपिन व शाह सतनाम का राहुल तीसरे स्थान पर रहा। 81 किलोग्राम में हिसार का प्रवीण प्रथम स्थान पर रहा। 100 किलोग्राम से अधिक भारवर्ग में फरीदाबाद का जितेंद्र प्रथम, पानीपत का पंकज द्वितीय और शाह सतनाम का भास्कर व झज्जार का प्रदीप ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। यूथ लड़कियों के 40 किलोग्राम भारवर्ग में मेवात की रेखा प्रथम, शाह सतनाम की प्रीति द्वितीय व हिसार की स्वीटी और गुड़गाव की आरती तीसरे स्थान पर रही। 44 किलोग्राम में गुड़गाव की गीता प्रथम, गुड़गाव की विशैली द्वितीय और हिसार की भारती व भिवानी की भारती तीसरे स्थान पर रही। 48 किलोग्राम में फतेहाबाद की मोनिका प्रथम, सिरसा की मोनिका द्वितीय और हिसार की आचल व शाह सतनाम की अमनप्रीत तृतीय रही। 52 किलोग्राम में हिसार की मोनिका प्रथम, पंचकूला की सावित्री द्वितीय और महेद्रगढ की संध्या व शाह सतनाम की प्रीति तीसरे स्थान पर रही। 63 किलोग्राम में शाह सतनाम की पिंकी प्रथम, भिवानी की नूतन द्वितीय और हिसार की पि्रंयका व कुरूक्षेत्र की मुस्कान तीसरे स्थान पर रही। लड़कियों के वर्ग के 44 किलोग्राम में गुड़गाव की आरती प्रथम, फतेहाबाद की रीना द्वितीय और हिसार की संतोष व पंचकूला की शिवा तीसरे स्थान पर रही। 48 किलोग्राम में पंचकूला की सुमन प्रथम, हिसार की ऋतु द्वितीय और कैथल की शिवानी व जींद की गीता तृतीय स्थान पर रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.