महिलाओं को सशक्त कर रही नवभारत शिक्षा समिति
By Edited By: Published: Wed, 03 Sep 2014 06:44 PM (IST)Updated: Wed, 03 Sep 2014 06:44 PM (IST)
संसू, सिवानीमंडी : नगर के वार्ड चार में नवभारत शिक्षा समिति द्वारा महिलाओं को सशक्त करने के लिए पार्लर का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण संचालक परम देवी ने बताया कि महिलाओं को नाममात्र शुल्क पर संस्था द्वारा पार्लर का प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि वे अपने पैरों पर खड़ी हो सकें और रोजगार के क्षेत्र में अपने को सशक्त बना सकें। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में खासतौर पर गरीब परिवारों की लड़कियों व महिलाओं को शामिल किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें