छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए
By Edited By: Published: Mon, 28 Jul 2014 01:00 AM (IST)Updated: Mon, 28 Jul 2014 01:00 AM (IST)
जासं, हिसार : वर्तमान समय में लड़कियों को आत्मरक्षा में निपुण होना चाहिए। लड़कियां बाहर तो दूर घर में भी सुरक्षित नहीं हैं। यह बात इंस्पेक्टर सुनीता शर्मा व कांस्टेबल वर्षा ने सीआर पब्लिक स्कूल में आत्मरक्षा सप्ताह के दौरान कही।
इस दौरान छात्राओं को मार्शल आर्ट के विभिन्न दाव-पेंच सिखाए गए। इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्या सुषमा गोदारा ने हिसार के एसपी और आइजी को धन्यवाद देते हुए कहा कि लड़कियों की आत्मरक्षा के लिए जो मुहिम चलाई वह बहुत सराहनीय है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें