Move to Jagran APP

अवैध कॉलोनियों के बा¨शदों को टैक्स का 'करंट'

संदीप रतन, गुरुग्राम : अवैध कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को भी प्रॉपर्टी टैक्स भरना होगा। इसके लिए

By Edited By: Published: Wed, 22 Feb 2017 05:55 PM (IST)Updated: Wed, 22 Feb 2017 05:55 PM (IST)
अवैध कॉलोनियों के बा¨शदों को टैक्स का 'करंट'
अवैध कॉलोनियों के बा¨शदों को टैक्स का 'करंट'

संदीप रतन, गुरुग्राम : अवैध कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को भी प्रॉपर्टी टैक्स भरना होगा। इसके लिए हजारों लोगों को नगर निगम की ओर से प्रॉपर्टी टैक्स भरने के लिए हाल ही में नोटिस जारी किए गए हैं। सालों से बकाया प्रॉपर्टी टैक्स को भरवाने की तैयारी नगर निगम की ओर से की गई है। उधर, अवैध कॉलोनियों के बा¨शदे कॉलोनियों के वैध नहीं होने का तर्क देकर टैक्स भरने में आनाकानी कर रहे हैं, लेकिन निगम अधिकारियों का कहना है कि निगम के दायरे में आने वाली प्रत्येक प्रॉपर्टी का टैक्स भरना जरूरी है। हालांकि अवैध कॉलोनियों में भी काफी लोग टैक्स जमा भी करवा चुके हैं। निगम इन कॉलोनियों का टैक्स जमा करने के लिए विशेष कैंप भी लगाएगा। बता दें कि गत दिनों नगर निगम की ओर से अवैध कॉलोनियों का सर्वे कर इनको वैध करने का प्रस्ताव शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय को भेजा था। कुल 61 कॉलोनियों में से 47 कॉलोनियों को वैध करने की प्रक्रिया मुख्यालय स्तर पर चल रही है।

prime article banner

ये हैं शहर में चिह्नित की गई 61 अवैध कॉलोनियां

शिवनगर, विकासनगर, बसई एंक्लेव एक्सटेंशन, सरस्वती एंक्लेव एक्सटेंशन, विष्णु गार्डन पार्ट-टू, पावला खसरूपुर का क्षेत्र, समसपुर का क्षेत्र, जल विहार कॉलोनी, मोहयाल कॉलोनी, नितिन विहार, शिव कॉलोनी, सूर्या विहार, न्यू ग्वाल पहाड़ी का क्षेत्र, चंदन विहार, भवानी एंक्लेव एक्सटेंशन, रविनगर एक्सटेंशन, प्रकाशनपुरी जोन, न्यू पालम विहार फेज-1, सराय अलावर्दी का क्षेत्र, अशोक विहार फेज-2, गंगा विहार, हरिनगर एक्सटेंशन, निहाल कॉलोनी, रतन विहार फेज-2, साई कुंज, श्रीराम कॉलोनी, सूरतनगर फेज-2, अमनपुरा कॉलोनी, चौमाखेड़ा के समीप का क्षेत्र, देवीलाल कॉलोनी, न्यू पालम विहार फेज-2, पटेल नगर एक्सटेंशन, प्रेमपुरी झाड़सा, राजीव कॉलोनी, टीकरी गांव, कन्हई गांव का क्षेत्र, घसौला गांव, तिघरा गांव का क्षेत्र, रामगढ़ की ढ़ाणी, बेगमपुरा खटौला गांव, नाहरपुर रूपा गांव का क्षेत्र, तिघरा गांव, घाटा गांव का क्षेत्र, इस्लामपुर गांव का क्षेत्र, झाड़सा गांव का क्षेत्र, हंस एंक्लेव, कृष्णानगर, सैनी खेड़ा, वजीराबाद गांव का क्षेत्र, सिकंदरपुर घोसी, साहिब कुंज, ग्वाल पहाड़ी क्षेत्र, गुरुग्राम गांव का क्षेत्र, नाथुपुर गांव का क्षेत्र, बादशाहपुर का क्षेत्र, हरसरू का क्षेत्र और सूरत नगर अवैध क्षेत्र में शामिल हैं।

कष्ट निवारण समिति के सदस्यों की लगी ड्यूटी

अवैध कॉलोनियों के निवासियों से प्रॉपर्टी टैक्स वसूलने के लिए नगर निगम की ओर कष्ट निवारण समिति के कई सदस्यों की ड्यूटी भी लगाई गई है। निगम के अधिकारियों के मुताबिक इसके सकारात्मक परिणाम भी आने लगे हैं। जागरुकता के बाद काफी लोगों ने प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाया है। इन 61 अवैध कॉलोनियों का टैक्स जमा होने के बाद नगर निगम को टैक्स के रूप में लाखों रुपये के राजस्व की प्राप्ति होगी।

------

अवैध कॉलोनियों के लोगों को प्रॉपर्टी टैक्स भरने के लिए नोटिस भेजे गए हैं। प्रत्येक संपत्ति धारक द्वारा टैक्स भरना जरूरी है। टैक्स नहीं भरने पर संपत्ति को सील करने के साथ-साथ अटैच भी किया जा सकता है।

विवेक कालिया, संयुक्त आयुक्त नगर निगम गुरुग्राम।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.