Move to Jagran APP

आज शहर में होगा भारत रक्षा पर्व रथ का स्वागत

जासं, गुरुग्राम : दैनिक जागरण के भारत रक्षा पर्व रथ का आज शहर में जगह-जगह स्वागत किया जाएगा। हजारों

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Jul 2017 07:50 PM (IST)Updated: Thu, 20 Jul 2017 07:50 PM (IST)
आज शहर में होगा भारत रक्षा पर्व रथ का स्वागत
आज शहर में होगा भारत रक्षा पर्व रथ का स्वागत

जासं, गुरुग्राम : दैनिक जागरण के भारत रक्षा पर्व रथ का आज शहर में जगह-जगह स्वागत किया जाएगा। हजारों बच्चे देश की सीमाओं पर तैनात सैनिकों के लिए राखियां रथ के माध्यम से भेजेंगे। बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से सेना के प्रति अपनी भावनाएं भी प्रदर्शित करेंगे।

loksabha election banner

शुक्रवार सुबह सबसे पहले सुबह आठ बजे सेक्टर सात एक्सटेंशन स्थित विवेकानंद ग्लोबल स्कूल में रथ का स्वागत किया जाएगा। मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा डेयरी विकास सहकारी प्रसंघ के चेयरमैन जीएल शर्मा पहुंचेंगे। सुबह 9 बजे से शीतला माता रोड स्थित लेफ्टिनेंट अतुल कटारिया मेमोरियल स्कूल में शहीदों को समर्पित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक उमेश अग्रवाल शरीक होंगे जबकि अध्यक्षता स्कूल के चेयरमैन व शहीद लेफ्टिनेंट अतुल कटारिया के पिता कर्नल धनराज कटारिया करेंगे। सेक्टर 45 स्थित यूरो इंटरनेशनल स्कूल में पूर्व सैनिकों एवं शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर ¨सह शरीक होंगे। कार्यक्रम में आल इंडिया एक्स सर्विसमेन लीग के अध्यक्ष व लेफ्टिनेंट जनरल (रिटा.) राज कादयान सहित कई पूर्व सैन्य अधिकारी शरीक होंगे। इसके अलावा भी कई जगहों पर रथ का स्वागत किया जाएगा। लेफ्टिनेंट जनरल (रिटा.) राज कादयान ने कहा कि दैनिक जागरण का प्रयास सराहनीय है। इससे देश की सीमाओं पर तैनात जवानों को महसूस होता है कि पूरा देश उसके पीछे है। इससे सेना का मनोबल बढ़ता है। सेना की मजबूती ही राष्ट्र की मजबूती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.