Move to Jagran APP

छात्राओं ने बनाईं देश के जवानों के लिए राखियां

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम सीडी ग्रुप ऑफ स्कूल्स में भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व रक्षा बंध

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Jul 2017 07:14 PM (IST)Updated: Thu, 20 Jul 2017 07:14 PM (IST)
छात्राओं ने बनाईं देश के जवानों के लिए राखियां
छात्राओं ने बनाईं देश के जवानों के लिए राखियां

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम

loksabha election banner

सीडी ग्रुप ऑफ स्कूल्स में भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व रक्षा बंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें नन्हीं मुन्नी बहनों ने देश की रक्षा कर रहे जवानों के लिए अपने हाथों से राखियां बनाईं। राखी दैनिक जागरण के रक्षा पर्व रथ के माध्यम से जवानों तक भेजी जाएंगी। इन राखियों के जरिये वह जवानों को यह बताना चाहती हैं कि उनकी बहनें उनसे दूर नहीं हैं।

इन विद्यार्थियों का कहना था कि जवान देश के भविष्य के लिए अपना आज कुर्बान करते हैं। छात्राओं ने कहा कि जब जवान देश के लिए इतना कुछ करते हैं, तो देशवासियों का भी फर्ज बनता है कि उनके लिए कुछ करें। भारत के हर एक नागरिक को इस बात पर गौर करना चाहिए। सैनिक हमारी रक्षा हर दिन और हर पल करते है। इससे ऊपर और कुछ नहीं हो सकता। इस राखी द्वारा हम उन्हें बताना चाहते हैं की उनकी बहनें उनसे दूर नहीं हैं। छात्रा एना भगत के मुताबिक वे इस राखी के जरिये अपनी दुआएं जवानों तक पहुंचाना चाहती हैं। वह किसी त्योहार में घर नहीं जा पाते यह सोच कर ही वे दुखी हो जाती हैं। कक्षा सात की छात्रा प्राची का कहना था कि राखी के माध्यम से वे देशवासियों की तरफ से कृतज्ञयता का संदेश जवानों तक पहुंचाना चाहती हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.