आइलैश एक्सटेंशन से बढ़ रही है आंखों की खूबसूरती
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम : बालों व नाखूनों के बाद अब आइलैश एक्सटेंशन भी होने लगा है। पहले आंखों के
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम : बालों व नाखूनों के बाद अब आइलैश एक्सटेंशन भी होने लगा है। पहले आंखों के मेकअप के समय पलकों पर नकली बाल लगाया जाता था। मगर यह कुछ घंटों के लिए ही आंखों की खूबसूरती बढ़ाता था। अब आंखों की पलकों को स्थाई तौर पर खूबसूरत बनाने के लिए पलकों पर बालों का एक्सटेंशन किया जा रहा है। यह एक्सटेंशन बॉलीवुड के साथ-साथ शहरी युवतियों के बीच भी उत्सुकता का विषय बन रहा है।
एक्सपर्ट कर रहे तरह-तरह के प्रयोग
विशेषज्ञों के मुताबिक चेहरे की खूबसूरती आंखों से निखरती है। ऐसे में 2017 के ब्यूटी ट्रेंड में आंखों की खूबसूरती पर जोर दिया जा रहा है। इस पर ब्यूटी एक्सपर्ट तरह-तरह के प्रयोग कर रहे हैं। इस समय नई क्रांति के तौर पर इस क्षेत्र में परमानेंट आइलैश एक्सटेंशन आया है। इस पर फिलहाल कुछ एक्सपर्ट ही काम कर रहे हैं।
क्या होता है आइलैश एक्सटेंशन
पलकों को खूबसूरत रूप देने के लिए उन पर बालों की नकली परत को लगाया जाता है। इस परत में अपने चेहरे के अनुसार सूट करते हुए बालों को घना, लंबा, मुड़ा हुआ लगाकर आंखों को नया लुक दिया जा सकता है। विशेषज्ञ इन बालों को पलकों पर स्किन फ्रेंडली ग्लू (गोंद) के माध्यम से चिपका देते हैं। यह स्थाई एक्सटेंशन होता है। इससे हर रोज मेकअप के साथ नकली आइलैश लगाने की जरूरत नहीं पड़ती। ब्यूटी एक्सपर्ट प्रिया कालरा के मुताबिक सौंदर्य के क्षेत्र में यह एक नई क्रांति है। इस प्रक्रिया से पहले त्वचा के प्रकार को जांचा जाता है व फिर कंप्यूटर के माध्यम से चेहरों को विभिन्न आकार के लैश को सेट करके देखा जाता है। बाद में सूट करता हुआ लैश फिट किया जाता है।
रीफि¨लग की जरूरत
वैसे तो इस एक्सटेंशन को परमानेंट माना जाता है लेकिन नेल एक्सटेंशन की तरह इसमें भी हर महीने रीफि¨लग की जरूरत पड़ती है। इसमें पलकों पर फिर से आइलैश को सेट किया जाता है। एक्सटेंशन विशेषज्ञ नीलिमा के मुताबिक एक्सटेंशन को बार-बार सुधारने की जरूरत होती है। इसके अलावा इसमें कोई समस्या नहीं होती। इसमें इंसान के बालों का प्रयोग किया जाता है।
आइलैश एक्सटेंशन इस समय ब्यूटी के फील्ड में सबसे अधिक सराहा जा रहा है। इससे परमानेंट खूबसूरती पाई जा सकती है। ऐसे में लोग इसकी मांग कर रहे हैं। आइलैश एक्सटेंशन में किसी प्रकार का नुकसान नहीं होता और यह बेहद सुरक्षित भी है।
- प्रिया कालरा, ब्यूटी एक्सपर्ट, ग्रेस एंड ग्लैमर, गुरुग्राम
आइलैश एक्सटेंशन नई तकनीक में काफी लोकप्रिय हो रही है। हालांकि, मैं सलाह देती हूं कि इसे अच्छे टेक्नीशियन से ही करवाया जाना चाहिए। कई बार लोग सस्ते ग्लू लगातर लैशेज को चिपका देते हैं, जिससे स्किन खराब होने का खतरा भी रहता है। जो लोग इसी नहीं करवाना चाहते, वे प्राकृतिक चीजों से भी एक्सटेंशन व वॉल्यूम पा सकते हैं। नारियल तेल, बादाम तेल व आर्नन तेल को मिक्स करके लगाने से भी आइलैशेज को खूबसूरत व घना बनाया जा सकता है।
-मानसी मिढा, ब्यूटी एक्सपर्ट, मानसी मिढा मेकओवर्स, दिल्ली