झुलसाने लगी गर्मी
जासं, गुरुग्राम : पारे में उछाल के साथ प्रचंड गर्मी ने दस्तक दे दी है। सोमवार का दिन अबतक सबसे गर्म
जासं, गुरुग्राम : पारे में उछाल के साथ प्रचंड गर्मी ने दस्तक दे दी है। सोमवार का दिन अबतक सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मार्च के अंतिम सप्ताह में आसमान से आग बरसने लगी है। अभी तक तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास झूल रहा था, लेकिन अचानक तापमान में करीब दो से तीन डिग्री का उछाल आया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अप्रैल के प्रथम सप्ताह में दिन का तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस को छू सकता है। आगामी तीन से चार दिन तक मौसम साफ रहने के आसार हैं।
अप्रैल में लगेंगे लू के थपेड़े
हालांकि अभी भी दोपहर में तेज हवा चलने से लू का अहसास होने लगा है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक जैसे-जैसे दिन का तापमान बढ़ेगा, साथ ही लू का प्रकोप भी बढ़ जाएगा। मध्य अप्रैल में तापमान में बढ़ोतरी होने से प्रचंड गर्मी पड़ने का अनुमान है।
स्वास्थ्य का रखें ख्याल
गर्मी में सेहत का ख्याल रखने की भी जरूरत है। डिहाइड्रेशन से शरीर में पानी की कमी हो सकती है। चिकित्सकों के मुताबिक दिन में खूब पानी पीना चाहिए। इसके अलावा जूस और ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करना चाहिए। लस्सी, नारियल पानी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं। घर से दोपहर में बाहर निकलते वक्त सिर पर सूती कपड़ा बांधना चाहिए। तेज गर्मी से अचानक एसी की हवा में न बैठे और एसी के कमरे से भी तुरंत धूप में न जाएं।