नोटबंदी से जीडीपी की दर गिरी : कप्तान अजय ¨सह
संवाद सहयोगी, पटौदी : कांग्रेसी नेता व हरियाणा के पूर्व मंत्री कप्तान अजय ¨सह यादव ने कहा है कि प
संवाद सहयोगी, पटौदी : कांग्रेसी नेता व हरियाणा के पूर्व मंत्री कप्तान अजय ¨सह यादव ने कहा है कि पांच राज्यों में होने वाले चुनावों में कांग्रेस क्लीन स्वीप से जीतेगी। उन्होंने कहा कि देश की जनता भाजपा सरकार की कार्य प्रणाली से काफी त्रस्त है। नोटबंदी से देश की जीडीपी एक प्रतिशत गिरी है। देश को आर्थिक नुकसान हुआ जिसकी भरपाई दस साल में भी नहीं हो पाएगी। एक नया नोट छापने पर 47 रुपये का खर्च आया है। सरकार ने जनता के पसीने की कमाई के 12000 करोड़ रुपये नए नोट छापने पर खर्च कर दिए हैं।
कैप्टन हेलीमंडी में एक कार्यक्रम में आए हुए थे। उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा शासन में विकास कार्य ठप होकर रह गए हैं। हरियाणा में तो भाजपा सरकार कांग्रेस के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों का उद्घाटन तक नहीं कर रही है। रेवाड़ी में कांग्रेस शासनकाल में बनाए गए मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल तथा पोली क्लीनिक को सरकार चालू तक नहीं कर पाई। यही हाल पटौदी में बनाए गए पचास बेड के अस्पताल का है। अस्पताल कांग्रेस शासनकाल में बनकर तैयार हो गया था।