साइबर सिटी की मुख्य सड़कें बनेंगी नो वें¨डग जोन
संदीप रतन, गुरुग्राम साइबर सिटी की मुख्य सड़कों को नो वें¨डग जोन घोषित किया जाएगा। इसके लिए सभी रे
संदीप रतन, गुरुग्राम
साइबर सिटी की मुख्य सड़कों को नो वें¨डग जोन घोषित किया जाएगा। इसके लिए सभी रेहड़ियों को सड़कों से हटाया जाएगा। सड़कों से ट्रैफिक जाम को कम करने के लिए नगर निगम के अधिकारियों ने यह फैसला लिया है। अगर नगर निगम की यह योजना कामयाब हुई तो जाम से कुछ राहत मिलेगी।
बता दें कि ज्यादातर सड़कों पर रेहड़ियों के खड़े रहने के कारण रोजाना वाहनों का लंबा जाम लग रहा है। कई बार रेहड़ी संचालकों को हटाने के बावजूद कुछ ही दिन बाद हालात फिर से वहीं हो जाते हैं। अब स्थाई रूप से रेहड़ियों को सड़कों से हटा दिया जाएगा। इसके लिए छह से ज्यादा मुख्य सड़कों को चुना गया है।
इन सड़कों पर नहीं लगा सकेंगे रेहड़ी
रेलवे रोड -रेलवे स्टेशन रोड व रेलवे रोड पर सैंकड़ों रेहड़ियां खड़ी होती हैं। सड़क के दोनों तरफ रेहड़ियों और वाहनों की अवैध पार्किग के चलते लंबा ट्रैफिक जाम लगता है। इस सड़क को नो वें¨डग जोन घोषित किया जाएगा।
बस स्टैंड से राजीव चौक - बस स्टैंड से राजीव चौक तक सामान्य अस्पताल के सामने, महावीर चौक, बस स्टैंड का गेट और राजीव चौक पर रेहड़ी वाले सड़क पर रेहड़ी लगाकर दूसरों के लिए परेशानी पैदा कर रहे हैं।
राजीव चौक से सुभाष चौक -इस रोड पर ताऊ देवीलाल स्टेडियम, गांव इस्लामपुर व मार्केट के सामने काफी रेहड़ियां लगती हैं।
झाड़सा रोड - सेक्टर 15 पार्ट-1, पार्ट-2, झाड़सा को जाने वाली मुख्य सड़क पर काफी वेंडर्स अपनी रेहड़ियां लगती हैं। ट्रैफिक लाइट से पहले ही काफी लंबा ट्रैफिक जाम लग रहा है।
इफको चौक - शहर का मुख्य चौराहा है। ट्रैफिक लोड भी काफी रहता है। ऐसे में इस चौराहों को नो वें¨डग जोन बनाया जाएगा।
नो वें¨डग जोन में रेहड़ी लगाने पर होगी कार्रवाई
नगर निगम ने स्ट्रीट वेंडर्स जोन बनाने के लिए पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर मेदांता अस्पताल के सामने स्ट्रीट वेंडर्स जोन बनाकर शुरुआत की है। शहर के सेक्टरों के न्यू व ओल्ड गुरुग्राम दोनों में 11 जगहों पर स्ट्रीट वेंडर्स मार्केट बनाए जाएंगे। इन मार्केट में रेहड़ी वालों को विस्थापित किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम ने स्ट्रीट वेंडर्स का 2014 में सर्वे किया था। कुल 14 हजार 172 स्ट्रीट वेंडर्स के आधार ¨लक वाले पहचान पत्र बनाए गए हैं। निर्धारित जगह या नो वें¨डग जोन में रेहड़ी लगाने पर चालान किए जाएंगे।
वर्जन
शहर में जाम को घटाने के लिए नो वें¨डग जोन बनाने के लिए नगर निगम ने कुछ सड़कों को चिह्नित किया है। नो वें¨डग जोन में रेहड़ियां खड़ी करने पर कार्रवाई की जाएगी।
- महेंद्र ¨सह, सिटी प्रोजेक्ट ऑफिसर नगर निगम गुरुग्राम।