Move to Jagran APP

घायल सारस का किया उपचार

संस, फरुखनगर : राष्ट्रीय पक्षी उद्यान सुल्तानपुर की झील में विचरण कर रहा एक सारस दुर्घटनाग्रस्त हो ग

By Edited By: Published: Thu, 08 Dec 2016 07:30 PM (IST)Updated: Thu, 08 Dec 2016 07:30 PM (IST)
घायल सारस का किया उपचार

संस, फरुखनगर : राष्ट्रीय पक्षी उद्यान सुल्तानपुर की झील में विचरण कर रहा एक सारस दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घायल सारस रास्ता भटककर फसलों में जाकर छुप गया। कर्मचारियों ने तलाश शुरू कर दी। तीन दिन की कड़ी मशक्कत के बाद जाल की सहायता से पकड़करउसका उपचार कराया। जिसके बाद वह स्वस्थ बताया जा रहा है। बता दें कि झील के पानी में देशी विदेशी हजारों पक्षी रहते हैं। इसमें एक सारस का जोड़ा भी रहता है। भाषांतरण शिक्षण केंद्र प्रभारी सुरेश शर्मा ने बताया कि सारस का इलाज कर उसे सुल्तानपुर झील में छोड़ दिया गया है। यह जोड़ा लंबे समय से रह रहा है। उनका एक बच्चा भी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.