ऑपरेशन के बाद सुधर रही है यूपी के प्रमुख सचिव नवनीत सहगल की सेहत
नवनीत सहगल का इलाज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि सहगल की सेहत में सुधार हो रहा है और वो जल्द ही स्वस्थ्य हो जाएंगे।
गुरुग्राम, जागरण संवाददाता। सड़क हादसे में घायल हुए उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (यूपीडा) के सीईओ व प्रमुख सचिव (सूचना) नवनीत सहगल का इलाज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि सहगल की सेहत में सुधार हो रहा है और वो जल्द ही स्वस्थ्य हो जाएंगे।
सड़क हादसे में सहगल सिर में गहरी चोट लगने से 18 टांके लगे है। उन्हें कूल्हे व पसली में भी गंभीर चोट आई थी। अस्पताल में सहगल के कूल्हे का ऑपरेशन किया जा चुका है। फिलहाल नवनीत सहगल को आईसीयू में रखा गया है और डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है।
यूपी के प्रमुख सचिव नवनीत सहगल के कूल्हे का हुआ सफल ऑपरेशन
18 नवंबर को उन्नाव (यूपी) के बांगरमऊ में सड़क हादसे में सहगल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हे 19 नवंबर शनिवार को मेदांता अस्पताल में दाखिल कराया गया था। उनका इलाज न्यूरो सर्जन ए.एन झा व डॉक्टर रजनी कपूर की अगुवाई में किया जा रहा है।
दिल्ली पुलिस ने किया शर्मसार, नोटबंदी के बीच खाकी पर लगे हेराफेरी के आरोप
लखनऊ लौटते वक्त हुआ हादसा
सहगल नव निर्मित आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए 18 नवंबर (शुक्रवार) को उन्नाव के बांगरमऊ आए हुए थे। वापस लौटते वक्त उनकी कार से सामने से आ रही कार टकरा गई थी। हादसे में उनके अलावा अन्य पांच लोग भी घायल हुए थे।