गुरुग्राम में बनेगा 15 लीटर ईंधन में 150 KM तक की दूरी तय करने वाला प्लेन
2 सीट वाला प्लेन गुरुग्राम में बनेगा। इस प्लेन की कीमत डेढ़ करोड़ से कुछ अधिक है। 15 लीटर ईंधन में यह 150 किलोमीटर की दूरी तय कर सकेगा।
गुरुग्राम [जेएनएन]। साइबर सिटी के नाम से मशहूर गुरुग्राम की दुनियाभर में अपनी अलग पहचान है। गुरुग्राम जल्द ही 2 सीटों वाले प्लेन के निर्माण को लेकर विश्व में अपनी अलग पहचान बनाने में भी कामयाब होगा।2 सीट वाले प्लेन को बनाने की यूनिट मानेसर में लगाई गई है और जल्द ही इसका उत्पादन भी शुरू हो जाएगा।
जाइरॉक्स एविएशन नाम की कंपनी ने फ्रांस की सेलियर एविएशन नाम की कंपनी से उत्पादन का अधिकार प्राप्त कर लिया है। उत्पादन के बाद पूरी दुनिया में भारत से ही 2 सीटों वाले प्लेन का निर्यात होगा।
मुश्किल में 'आप' विधायक अमानतुल्लाह खान, CBI ने दर्ज किया केस
2 सीट वाले प्लेन इस प्लेन की खास बात यह है कि ईंधन के नाम पर यह एक कार के बराबर ही फ्यूल का उपयोग होगा। डेमो के लिए कंपनी ने एक प्लेन आयात भी कर लिया है। इसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए सेना के अलावा अर्द्धसैनिक बलों के अधिकारी कंपनी से संपर्क करने लगे हैं।
आपदा की स्थिति में होगा उपयोगी
हरियाणा के नागरिक उड्डयन मंत्री राव नरबीर सिंह भी इस प्लेन से प्रभावित हैं। उनका मानना है कि प्रदेश में हर जिले में प्रशासन के पास प्लेन होना चाहिए। इससे कम से कम समय में पूरे शहर की निगरानी की जा सकेगी। आपदा की स्थिति में इससे कम खर्च में हवाई सर्वेक्षण करना आसान होगा।
जानें कहां- गाड़ियों से मिले 2 करोड, 22 लाख, 74 हजार रुपए कैश
15 लीटर पेट्रोल में 150 किलोमीटर
2 सीट वाले प्लेन इस प्लेन की कीमत डेढ़ करोड़ से कुछ अधिक है। 15 लीटर ईंधन में यह 150 किलोमीटर की दूरी तय कर सकेगा। 18 हजार फुट की ऊंचाई तक उड़ सकेगा। ईंधन समाप्त होने पर भी यह सीधे नहीं गिरेगा, क्योकि इसमें लगा पंखा हवा से भी घूमता रहेगा। यह प्लेन पूरी तरह जीपीएस से लैस है। यह रात में भी उड़ान भरने में सक्षम है।