बेटे ने किया था मां व बहन का कत्ल
जासं, गुड़गांव : आइएमटी मानेसर के आटो स्टेंड के नजदीक गत सप्ताह सोमवार को एक बेटे ने ही अपनी मां एवं
जासं, गुड़गांव : आइएमटी मानेसर के आटो स्टेंड के नजदीक गत सप्ताह सोमवार को एक बेटे ने ही अपनी मां एवं बहन की हत्या कर शव फेंक दिया था। इसका रहस्योद्घाटन गुड़गांव पुलिस की जांच से हो चुका है। सोमवार को पुलिस सार्वजनिक रूप से इसका खुलासा कर सकती है।
आटो स्टेंड के नजदीक 36 साल की महिला एवं 15 साल की किशोरी का शव बरामद किया गया था। दोनों के पेट, सीने एवं मुंह के पास गोली मारी गई थी। यही नहीं चेहरे को भी काफी हद तक कुचल दिया गया था जिससे कि पहचान न हो। मौके की स्थिति से साफ हो गया था कि चलती गाड़ी से दोनों शव फेके गए थे। शवों को फेंकने के बाद भी गोली मारी गई थी। शवों की पहचान न होने के बाद उसका पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार करा दिया गया था। पुलिस जांच से रहस्योद्घाटन हुआ है कि दोनों शव दिल्ली के नजफगढ़ इलाके के थे। दोनों मां-बेटी थी। बेटे को अपनी मां एवं बेटे के चरित्र पर शक था। इस वजह से उसने दोनों को रास्ते से हटा दिया। इसमें उसका साथ दो अन्य युवकों ने भी दिया। दोनों में से एक दिल्ली पुलिस के एक हवलदार का बेटा भी है।