पुलिस के हर काम में क्वालिटी दिखनी चाहिए : एडीजीपी
जासं, गुड़गांव : प्रदेश के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) मोहम्मद अकील ने रविवार को पुलिस
जासं, गुड़गांव : प्रदेश के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) मोहम्मद अकील ने रविवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय में स्थानीय पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी से कहा कि पुलिस के हर काम में क्वालिटी दिखाई देनी चाहिए। किसी भी मामले को लंबा नहीं ¨खचना चाहिए। इससे लोगों का पुलिस के ऊपर शक होने लगता है। आपस में अधिकारियों को तालमेल बैठाने के ऊपर लगातार ध्यान देना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कई मामलों के बारे में भी विस्तृत रूप से जानकारी हासिल की। बैठक में पुलिस आयुक्त संदीप खिरवार, संयुक्त पुलिस आयुक्त वाई पूरण कुमार, पुलिस उपायुक्त (अपराध) सुमित कुमार, पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) दीपक सहारण, सहायक पुलिस आयुक्त (सिटी)राजीव यादव, सहायक पुलिस आयुक्त (सदर) अनिल यादव, सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) हवा ¨सह सहित अधिकतर अधिकारी शामिल हुए।
:::::::::: आदित्य राज ::::