भारतीय सभ्यता व संस्कृति के परिचायक थे पं दीनदयाल : जीएल शर्मा
फोटो 25 जीयूआर 34 जागरण संवाददाता, गुड़गांव : भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की ज
फोटो 25 जीयूआर 34
जागरण संवाददाता, गुड़गांव : भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा शीतला मंडल की ओर से मंडल कार्यालय में रविवार को समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा डेयरी सहकारी विकास प्रसंघ के चेयरमैन जीएल शर्मा शरीक हुए। उन्होंने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन देश और समाज के उत्थान के लिए समर्पित रहा। वे भारतीय सभ्यता व संस्कृति के परिचायक थे। उन्होंने सदैव समाज का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा था कि भारत ही एक ऐसा देश है जहां नैतिकता को धर्म माना जाता है। शर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए मार्गों पर चलना ही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। भाजपा उनके आदर्शों को आत्मसात कर देश को ऊंचाइयों पर ले जाने का काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने अल्प समय के कार्यकाल में ही देश को दुनिया में एक स्तंभ के रूप में स्थापित करने का काम किया है। प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहरलाल के नेतृत्व में पहली बार हरियाणा में भाजपा की ऐसी सरकार बनी है जो प्रदेश का समग्र विकास कराने के साथ सभी बिरादरी के लोगों को सामजिक न्याय देने का काम कर रही है। समारोह का आयोजन शीतला मंडल अध्यक्ष सीताराम ¨सघल एवं अर्जुन मंडल अध्यक्ष महेश वशिष्ठ के नेतृत्व में किया गया। इस मौके पर मीनू शर्मा, पूर्व पार्षद रामनिवास शर्मा, बीपी गौड़, हेमराज शर्मा, पीडी भारद्वाज, सोमदत्त वशिष्ठ, अमर ¨सघल, अनिल अत्री, रंजन कुमार, रतन ¨सह, सुनील वर्मा, महीपाल कौशिक, सतेंद्र राठी, प्रवीन खटाना, चरण जालवाल, त्रिलोक शर्मा, पंकज हसीजा, सतीश गौतम, मनोज अहलावत, ¨रकु कुमार, कुलदीप, महेंद्र शर्मा, मुकेश शर्मा, गोपाल, नरोत्तम वत्स, सुरेंद्र भारद्वाज, सुदेश वर्मा, अजय ठाकुर आदि आदि उपस्थित थे।