Move to Jagran APP

परमाणु हमले की तैयारी करते ही चल जाएगा दुनिया को पता

आदित्य राज, गुड़गांव पाकिस्तान के खिलाफ दो लड़ाइयों में विशेष भूमिका निभाने वाले वीर चक्र विजेता ल

By Edited By: Published: Sun, 25 Sep 2016 06:23 PM (IST)Updated: Sun, 25 Sep 2016 06:23 PM (IST)
परमाणु हमले की तैयारी करते ही चल जाएगा दुनिया को पता

आदित्य राज, गुड़गांव

loksabha election banner

पाकिस्तान के खिलाफ दो लड़ाइयों में विशेष भूमिका निभाने वाले वीर चक्र विजेता लेफ्टिनेंट जनरल (रिटा.) जेबीएस यादव का दावा है कि कोई भी देश जैसे ही परमाणु हमले की तैयारी करेगा, सैटेलाइट से दुनिया को पता चल जाएगा। यही वजह है अमेरिका के बाद किसी भी देश ने ऐसा करने की हिम्मत नहीं की। उस समय सैटेलाइट इतना मजबूत नहीं था। साथ ही दुनिया के अधिकतर देश एक-दूसरे से लड़ रहे थे। अब ऐसी स्थिति नहीं है। जैसे ही कोई देश परमाणु हमले की तैयारी करेगा, अन्य देश विरोध में सक्रिय हो जाएंगे। जहां तक पाकिस्तान द्वारा भारत पर परमाणु बम से हमला करने का सवाल है तो यह ऐसा सोच भी नहीं सकता। यदि वह चला भी दे, तो देश का एक शहर बर्बाद हो सकता है लेकिन जवाब में जैसे ही भारत की ओर से हमला किया गया, फिर पाकिस्तान दुनिया के नक्शे से ही मिट जाएगा।

रविवार को दैनिक जागरण से खास बातचीत में लेफ्टिनेंट जनरल (रिटा.) जेबीएस यादव ने कहा कि किसी भी देश में परमाणु हथियार तैयार नहीं रहता है। उसे तैयार करना पड़ता है। कहीं पर वायर, कहीं पर बॉडी तो कहीं पर अन्य सामान रखे जाते हैं। सभी जगहों से सामान जुटाकर उसे तैयार किया जाता है। पूरे 44 स्टेप के बाद ही परमाणु हमला किया जा सकता है। अधिक से अधिक 20

स्टेप छिपा सकते हैं। इससे अधिक छिपाना मुश्किल होगा। जैसे ही आगे की तैयारी शुरू होगी सैटेलाइट पकड़ लेगा। पकड़ में आते ही दुनिया के देश सक्रिय हो जाएंगे।

भारत की मजबूती नहीं चाहते कई देश: दुनिया के कई देश भारत की मजबूती नहीं चाहते हैं। वे पाकिस्तान को अंदर ही अंदर सपोर्ट करते हैं। वे मानते हैं जब तक पाकिस्तान मजबूत दिखाई देगा तब तक भारत दुनिया के सामने शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में नहीं उभर सकता। पाकिस्तान की वजह से भारत उलझा रहेगा। इससे उसका विकास प्रभावित होगा। आज भारत आतंकवाद की समस्या से मुक्त हो जाए, अगले कुछ वर्षों के भीतर ही कई विकसित देशों से आगे निकल जाएगा। यही बात कुछ देशों को नहीं पच रही है। ऐसी स्थिति में अपने देश को अपनी समस्या का समाधान स्वयं ही निकालना होगा। जैसे को तैसा की तर्ज पर जवाब देना होगा। यह बात दिल व दिमाग से सभी निकाल दें कि पाकिस्तान परमाणु बम से हमला कर देगा। पाकिस्तान इतना भी नासमझ नहीं है जो अपनी बर्बादी को आमंत्रण देगा।

सभी आतंकी शिविरों को नष्ट किया जाए: जितने भी आतंकी शिविर पाकिस्तान में चल रहे हैं, उन्हें नष्ट किया जाए। इसमें कोई दिक्कत भी नहीं है क्योंकि पूरी दुनिया को पता चुका है कि पाकिस्तान आतंकवाद की फैक्ट्री है। साथ ही आर्थिक दृष्टिकोण से उसे घेरा जाए। वह अपने आप ही टूट जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.