भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में खंड के शक्ति
संवाद सहयोगी, पटौदी : पटौदी के गांव लोकरा में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक मंडल अध्यक्ष नरेश चौहान की
संवाद सहयोगी, पटौदी : पटौदी के गांव लोकरा में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक मंडल अध्यक्ष नरेश चौहान की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में खंड के सभी 12 शक्ति केंद्रों के प्रमुखों की नियुक्ति की गई। गांव के सरपंच तथा भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष पंकज यादव के निवास पर हुई इस बैठक में भाजपा के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि भाजपा की केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर घर तक पहुंचाएं। इस अवसर पर उन्होंने जोड़ी सांपका शक्ति केंद्र प्रमुख गौरव भारद्वाज को बनाया और धारे कालोनी पटौदी शक्ति केन्द्र का प्रमुख रामविलास शर्मा, पटौदी से अनिता सैनी, नरहेड़ा से डॉ. सरजीत, भोड़ाकला से ममता शर्मा, ऊंचा माजरा से धनेश सेठ, बासपदमका से कृष्ण माजरा, पहाड़ी से राम मूर्ति, बपास से यशपाल मऊ, नानूंकला से रति यादव, खोड़ से जसबीर ठाकरान तथा लोकरा शक्ति केंद्र का प्रमुख पंकज यादव को बनाया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता राम चंद्र भारद्वाज, जिला महामंत्री मनोज शर्मा, पटौदी मंडल प्रभारी हरबीर अधाना तथा दलीप सिंह सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी तथा अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।