प्रत्युष मैनी ने ऑल इंडिया स्तर दूसरा रैंक किया हासिल
प्रियंका दुबे मेहता, गुड़गांव : विलक्षण प्रतिभा के धनी शहर निवासी प्रत्युष मैनी ने आइआइटी जेईई मेंस म
प्रियंका दुबे मेहता, गुड़गांव : विलक्षण प्रतिभा के धनी शहर निवासी प्रत्युष मैनी ने आइआइटी जेईई मेंस में ऑल इंडिया स्तर पर दूसरा रैंक हासिल किया है। इस होनहार छात्र ने इससे पहले आइआइटी जेईई एडवांस्ड में 217वां रैंक प्राप्त किया था।
वे सीबीएसई में 12वीं कक्षा के टॉपर रह चुके हैं। प्रत्युष ने अपनी इस उपलब्धि के लिए माता-पिता तथा गुरुजनों को श्रेय दिया। साथ ही विद्यार्थियों को संदेश किया कि लक्ष्य साध पढ़ाई करें तो हर मंजिल आसान होती है।
वे अच्छे वक्ता और बेहतरीन तबला वादक भी हैं। गुड़गांव के डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर चौदह के छात्र रह चुके प्रत्युष वर्चुअल दुनिया के मोहजाल हटकर परीक्षा तैयारी करते हैं। साइबर युग में वह सोशल साइट से दूर हैं। यहां तक कि व्हाट्स-एप का भी प्रयोग नहीं करते हैं। उनके पास एक साधारण फोन है। उसे भी वह जरूरत के समय प्रयोग करते हैं
अन्य उपलब्धिया
विज्ञान के क्षेत्र में इंस्पायर अवार्ड के तहत बेहतरीन प्रदर्शन करने पर प्रत्युष को दसवीं कक्षा के दौरान राष्ट्रपति की तरफ से कांस्य पदक दिया गया था। इसके तहत उन्हें जापान जाने व फिर मई 2015 में यूएस में देश के प्रतिनिधित्व का मौका भी मिला था। यही नहीं वे अच्छे क्रिकेटर व टेनिस खिलाड़ी भी हैं। पिता कपिल मैनी एक जानमानी कंपनी में अपरेशस हेड हैं। वे बेटे को हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहते हैं। मा चारू मैनी स्कूल टीचर हैं व उन्होंने प्रत्युष को हमेशा अपने पास होने का एहसास दिया ताकि बच्चे को कभी कोई समस्या न हो।