गुड़गांव में ट्रेनिंग लेंगे आठ राज्यों के आइएएस
जागरण संवाददाता, गुड़गांव : हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान ( हिपा) में छह मई को उत्तरी भारत के वरिष्ठ
जागरण संवाददाता, गुड़गांव : हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान ( हिपा) में छह मई को उत्तरी भारत के वरिष्ठ प्रशासिनक अधिकारियों की प्रशिक्षण में उत्कृष्ठता पर क्षेत्रीय सेमीनार होगा। इसमें उत्तर भारत के आठ राज्यों के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस) से जुड़े अधिकारी भाग लेंगे। हिपा के महानिदेशक एसपी गुप्ता ने प्रेस कांफ्रेस में बताया कि सेमीनार का उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल करेंगे। इसमें जम्मू एवं कश्मीर, पंजाब, हिमाचल, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा राज्यों के अधिकारी भाग लेंगे। सेमीनार का आयोजन भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) द्वारा किया गया है। हिपा महानिदेशक ने बताया कि हरियाणा में इस तरह का सेमीनार पहली बार किया जा रहा है। पूरे भारत में इस तरह के सेमीनार कर एक मसौदा तैयार किया जाएगा जिसे पूरे देश में लागू किया जाएगा।