हरियाणा का स्वर्णिम आगाज
जागरण संवाददाता, गुड़गांव : बेंगलुरु में मंगलवार से शुरू तीन दिवसीय 14वें फेडरेशन कप राष्ट्रीय ज
जागरण संवाददाता, गुड़गांव :
बेंगलुरु में मंगलवार से शुरू तीन दिवसीय 14वें फेडरेशन कप राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक चैंपियनशिप में हरियाणा के खिलाड़ियों ने स्वर्णिम शुरुआत की है। पहले ही दिन खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य समेत कुल 5 पदक जीते।
हरियाणा टीम के प्रशिक्षक रोहतास सिवाच ने बताया कि हरियाणा को पहला पदक भाला फेंक इवेंट में पुष्पा जाखड़ ने दिलाया। इन्होंने स्वर्ण पदक जीतकर अपने सफर की शुरुआत की। जबकि इसी इवेंट में प्रियंका ने रजत पदक हासिल किया। 1500 मीटर रेस में प्रदेश की तरफ से दिनेश लठवाल ट्रैक पर उतरे और शानदार रेस लगाकर प्रदेश की झोली में रजत पदक डाला। चौथा पदक 100 मीटर रेस में चिराग ने दिलाया। इन्होंने रजत पदक जीता। स्वर्ण पदक जीतने में आधा सेकंड से चूक गए। आशिष ने शॉटपुट इवेंट में स्वर्ण पदक जीता।
हरियाणा एथलेटिक एसोसिएशन के महासचिव राजकुमार मिटान ने कहा कि चैंपियनशिप 5 मई तक चलेगी। इसमें हरियाणा का 55 सदस्यीय दल भाग ले रहा है। इसमें 40 लड़के व 15 लड़कियां शामिल हैं। हमारे खिलाड़ियों में चैंपियनशिप जीतने की क्षमता है।