24 घंटे बाद भी नहीं मिला सात साल की मासूम से दुष्कर्म करने वाला
जागरण संवाददाता, गुड़गांव : हैवानियत का शिकार हुई सात साल की मासूम बच्ची की हालत अब कुछ बेहतर है। हाल
जागरण संवाददाता, गुड़गांव : हैवानियत का शिकार हुई सात साल की मासूम बच्ची की हालत अब कुछ बेहतर है। हालांकि घटना को 24 घंटे से ज्यादा बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी तक आरोपी दरिंदे की पहचान भी नहीं कर सकी है।
सफदरजंग में की गई सर्जरी
रविवार शाम को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में बच्ची की सफल सर्जरी की गई। जिसके बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत बेहतर बताई है। लेकिन अभी करीब एक सप्ताह तक बच्ची को अस्पताल में ही रहना होगा। डॉक्टरों का कहना है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले ने उसके शरीर पर कई जगह इतनी बुरी तरह दांत गड़ाए हैं, जैसे कोई जानवर किसी को नोंचता है।
वारदात स्थल भी है अज्ञात
कन्हई गांव के पास बच्ची सड़क किनारे गंभीर हालत में पड़ी मिली थी। लेकिन उसके साथ दुष्कर्म कहां किया गया, इसका भी अब तक नहीं पता चला है। बच्ची या आरोपी ही इस बारे में जानते हैं। बच्ची अभी अस्पताल में भर्ती है, जबकि आरोपी तक पुलिस पहुंच नहीं सकी है।
शुक्रवार रात में हुई थी वारदात
मामला शुक्रवार रात का है। सेक्टर-44 में चाय की दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति की बेटी को वहां अक्सर आने वाला 25 साल का युवक शुक्रवार रात को चॉकलेट दिलाने के नाम पर ले गया था। देर रात बच्ची को सड़क किनारे बेहद गंभीर हालत में पाया गया, जिसके बाद उसे पहले जिला अस्पताल और वहां से सफदरजंग अस्पताल भेजा गया था।