हरियाणा में भी होगी नौकायन प्रतियोगिता
अनिल भारद्वाज, गुड़गांव : केरल और कर्नाटक का प्रसिद्ध गेम रोइंग (नौकायन) अब हरियाणा में भी होगा। प
अनिल भारद्वाज, गुड़गांव : केरल और कर्नाटक का प्रसिद्ध गेम रोइंग (नौकायन) अब हरियाणा में भी होगा। प्रदेश में पहली बार रोइंग की बड़ी टूर्नामेंट कराई जाएगी। सरकार इस पर विचार कर रही है। विजेताओं को लाखों का इनाम दिया जाएगा।
प्रदेश के लोगों के लिए यह टूर्नामेंट नई जरूर होगी, लेकिन हरियाणा खेल विभाग 2018 में होने वाले राष्ट्रीय खेलों से पहले टीम तैयार करना चाहता है। क्योंकि इस खेल में 8 पदक होते हैं।
पदकों की संख्या
रोइंग में 8 इवेंट होते हैं। इससे एक ही गेम में 8 पदक जीत सकते हैं। एकल मुकाबले से लेकर टीम इवेंट भी होते हैं। खेल विभाग ऐसे खेलों को ज्यादा बढ़ावा दे रहा है, जिनमें पदक ज्यादा हैं। एकल मुकाबले के साथ टीम इवेंट इस खेल में शामिल हैं।
प्रैक्टिस की जरूरत
अधिकारियों का कहना है कि इसकी प्रैक्टिस के लिए ज्यादा सुविधा नहीं है लेकिन हरियाणा में ऐसे साधन हैं, जिनमें रोइंग के खिलाड़ी तैयार किए जा सकते हैं। गांव के जोहड़ों से लेकर बड़ी नहरें भी प्रयोग में लाई जा सकती हैं।
चंडीगढ़ सुखना झील
प्रदेश सरकार की योजना इस टूर्नामेंट को चंडीगढ़ की सुखना झील में आयोजित करने की है। हालांकि सरकार सुखना झील में रोइंग का प्रशिक्षण सेंटर भी बनाएगी। इसके लिए चंडीगढ़ प्रशासन के साथ समझौते की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है।
---------
वर्जन
हरियाणा में दो-चार जगह बच्चे अपने खर्च पर प्रशिक्षण ले रहे हैं। लेकिन जल्द सरकार इन्हें सुविधा मुहैया कराएगी। रोइंग का बड़ा टूर्नामेंट कराने का मकसद यही है कि हरियाणा के युवाओं को इस खेल की जानकारी मिले।
-केके खंडेलवाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव, खेल विभाग।