सौ किलोमीटर रेस में पंकज को स्वर्ण
जागरण संवाददाता, गुड़गांव : साइकिल रेस में हरियाणा के खिलाड़ियों का 12 वें साउथ एशियन खेलों में प
जागरण संवाददाता, गुड़गांव :
साइकिल रेस में हरियाणा के खिलाड़ियों का 12 वें साउथ एशियन खेलों में पदक जीतना जारी है। कुश्ती व बाक्सिंग के बाद साइकिल रेस में हरियाणा के खिलाफ देश का नाम रोशन कर रहे है। साइकिल रेस में प्रदेश के खिलाड़ी चार पदक दिला चुके हैं। मंगलवार को 100 किलोमीटर रेस में पंकज ने स्वर्ण पदक जीता।
प्रतियोगिता में पंकज को यह दूसरा पदक मिला है। प्रदेश के इस खिलाड़ी ने 60 किलो मीटर रेस में कांस्य पदक जीता था। प्रशिक्षक कुलदीप ने बताया कि इससे पहले हरियाणा के मनजीत ने 70 किलोमीटर में स्वर्ण और 40 किलोमीटर साइकिल रेस में रजत पदक हासिल किया है। प्रशिक्षक ने बताया कि भारतीय टीम में हरियाणा के तीन खिलाड़ी शामिल हैं, जिसमें तीसरे खिलाड़ी दिलावर हैं।