दोस्ती कर दुष्कर्म करने का आरोप
संवाद सहयोगी, फरुखनगर : एक महिला ने एक युवक के खिलाफ ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने तथा उसके साथी के ख
संवाद सहयोगी, फरुखनगर : एक महिला ने एक युवक के खिलाफ ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने तथा उसके साथी के खिलाफ जान से मारने का मामला दर्ज कराया है। फरुखनगर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
समीपवर्ती गांव में रहने वाली महिला ने बयान दिया कि उसकी डेढ़ साल पहले जिला रेवाड़ी के गांव लाधूवास निवासी विवेक से जान-पहचान हुई थी। थोड़े ही दिनों में विवेक से उसकी दोस्ती इतनी प्रगाढ़ हुई कि विवेक उसके घर तक आने लगा। आरोप है कि विवेक ने एक दिन धोखा देकर उसके आपत्तिजनक तस्वीरों की क्लिप बना ली। जिसके बल पर वह उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। पहले तो पीड़िता डरती रही लेकिन जब विवेक मनमानी कर रकम भी ऐंठने लगा तो उसने पति को पूरी बात बता दी। पति ने विरोध दर्ज कराया तो विवेक ने पति-पत्नी के साथ मारपीट की। यहां तक कि जान से मारने की धमकी दी। विवेक के कहने पर ही जिला रेवाड़ी के गांव बधराणा निवासी योगेश भी उसके घर पहुंचकर उसे धमकाने लगा। जिसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी।
महिला के बयान पर दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है, जल्द ही वह पकड़े जाएंगे।
-इंस्पेक्टर मुकेश, थाना प्रभारी फरुखनगर।