महापंचायत में गो रक्षकों के निशाने पर रही पुलिस
जागरण संवाददाता, गुड़गांव : गो-तस्करों के खिलाफ नरसिंहपुर गांव में महापंचायत हुई। इसमें शहर की पुल
जागरण संवाददाता, गुड़गांव : गो-तस्करों के खिलाफ नरसिंहपुर गांव में महापंचायत हुई। इसमें शहर की पुलिस की जमकर खिंचाई हुई। कई ग्रामीणों और गो रक्षक दल के सदस्यों ने पुलिस के कुछ अधिकारी और कर्मचारियों पर गो-तस्करों से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि इसलिए तस्करों के हौसले बुलंद हैं। पंचायत ने जिले में दस स्थानों पर पुलिस वाहन तैनात करने और उसमें गो रक्षा दल के सदस्य को भी शामिल करने की मांग उठाई है। इसके लिए एक सिंतबर को उपायुक्त व पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौंपेंगे।
पंचायत में डेढ़ सौ गांवों के लोगों ने हिस्सा लिया। पंचायत को संबोधित करते हुए इनेलो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनंतराम तंवर ने कहा कि आए दिन जिले में गो तस्करों के वाहन पकड़े जा रहे हैं। यह पुलिस की नाकामी है। यही कारण है कि गो तस्करों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने कहा कि यह किसी एक राजनीतिक दल की लड़ाई नहीं, बल्कि सामाजिक भलाई के लिए लड़ाई है। विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर गोपीचंद गहलोत ने कहा कि प्रदेश सरकार गो रक्षा को लेकर उदासीन दिख रही है। लगातार शिकायतों के बावजूद असर नहीं दिखाई दे रहा है। गो रक्षक पिछले कई वर्षो से गायों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। गो तस्करों से लड़ने वालों पर पुलिस प्रशासन झूठे केस दर्ज कर रहा है। जबकि गायों की रक्षा करते हुए युवक शहीद हो चुके हैं। पंचायत की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद के विभागाध्यक्ष डा. इंद्रजीत यादव ने की। इस मौके पर नत्थू सरपंच, राव मानसिंह, सरंपच रामबीर, सूबे सिंह बोहरा, दिनेश एडवोकेट, श्याम सिंह ठाकरान, खुशीन्द्र सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।