Move to Jagran APP

तिरंगे में रंग गये शहर के बाजार

जागरण संवाददाता, गुड़गांव : स्वतंत्रता दिवस करीब आते ही शहर के बाजार तिरंगे में रंग गए हैं। दुका

By Edited By: Published: Tue, 04 Aug 2015 05:43 PM (IST)Updated: Tue, 04 Aug 2015 05:43 PM (IST)
तिरंगे में रंग गये शहर के बाजार

जागरण संवाददाता, गुड़गांव :

loksabha election banner

स्वतंत्रता दिवस करीब आते ही शहर के बाजार तिरंगे में रंग गए हैं। दुकानों पर तिरंगा झंडा, तिरंगा टी-शर्ट और तिरंगे में रंगे गिफ्ट ही दिख रहे हैं। दुकानों पर इन सामानों के लिए अलग से स्टॉल लगाए गए हैं।

लोग स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगे के जरिये अपनी भावनाओं की अभिव्यक्ति करना चाहते हैं। इसलिए ऐसे सामान और तोहफों की मांग कर रहे हैं, जिसमें उन्हें राष्ट्रीयता का एहसास हो। बाजार में इस समय तिरंगे में बने रिस्ट बैंड, की-चेन, बुक मार्क आदि चीजों की बिक्री जोरों पर है। डीटी माल स्थित गिफ्ट शॉप के संचालक शरद के मुताबिक इस वक्त बड़ी संख्या में लोग तिरंगे के आइटम ले रहे हैं। उनके मुताबिक रिस्ट बैंड की बिक्री सबसे अधिक मांग है। इसके अलावा की चेन, टी शर्ट, डायरी और पेन भी लोग पसंद कर रहे हैं। कार में लगाने के लिए तिरंगे की मांग भी जोरों पर है। एक गिफ्ट शॉप संचालक प्रदीप कुमार के मुताबिक पहले इन अवसरों पर ऐसी चीजों की बिक्री बहुत कम होती थी, लेकिन अब कंपनियां भी इस तरह की चीजें बनाने लगी हैं और लोग इन्हें हाथों हाथ ले रहे हैं। गिफ्ट शाप में खरीदारी कर रही आरती के मुताबिक उन्होंने अपने लिए तो इस तरह की चीजें खरीदी हैं। इसमें तिरंगे झंडे की झलक मिलती हो, साथ ही उन्होंने अपने दोस्तों के लिए इस अवसर पर के लिए गिफ्ट के तौर पर रिस्ट बैंड भी खरीदें हैं। इस तरह का सामान खरीद रहे अरुण के मुताबिक वे इस छुंट्टी वाले दिन को एंज्वाय करने के लिए पार्टी करते हैं। ऐसे में एक दूसरे को इस तरह के गिफ्ट देते हैं। इस बार उन्होंने भी हर दोस्त के लिए अलग गिफ्ट खरीदा है। तिरंगे में रंगी इन चीजों की बिक्री को बहुराष्ट्रीय कंपनियों में होने वाले आयोजनों ने बढ़ा दिया है। एक आईटी कंपनी कर्मी आयशा के मुताबिक उनकी कंपनी में इस अवसर पर विशेष सजावट होती है। पहनावे की थीम भी तिरंगा ही रखी गई है। ऐसे में वे एक्सेसरीज में रिस्ट बैंड, हेयर बैंड व अन्य चीजें खरीदेंगी। तिरंगा स्वतंत्रता दिवस पर दुकानों पर बिक्री बढ़ा रहा है। ऐसे में इन दुकानों के संचालकों को काफी फायदा पहुंच रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.